बिहार में उद्योग विरोधी और रोजगार विरोध सरकार, जायसवाल ने कहा- नीतीश केवल झूठ बोलने का काम करते है

पटना। बिहार में IPS के तबादले पर BJP के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने बड़ा बयान दिया है। वही संजय जायसवाल ने कहा कि जो ईमानदारी से अपराधियों को पकड़ रहे थे उनका तबादला कर दिया गया। बिहार में अब बेईमान लोग ही राज करेंगे। वही उन्होंने कहा की मुझे DGP आरएस भट्टी से बड़ी उम्मीद थी, लेकिन वह भी ऐसा नहीं कर सके। वही नीतीश सरकार पर हमला बोलते हुए BJP के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि यह सरकार उद्योग विरोधी और रोजगार विरोध सरकार है। जितने भी अपराधी तत्व है यह उनकी सरकार है। वही हाल ही में हुए IPS के तबादले पर कहा कि मैंने भी IPS अफसरों का ट्रांसफर लिस्ट देखा है। मुझे तो DGP आरएस भट्टी साहब से यह उम्मीद थी कि कम से कम वे इमानदार अफसरों को आगे बढ़ाएंगे। लेकिन जो नई ट्रांसफर की लिस्ट बनी है वह साफ बता रहा है कि अब जो इमानदारी से अपराधियों को पकड़ेगा उसका तबादला कर दिया जाएगा और बेईमान ही बिहार पर राज करेगा। वही बिहार में 7 जनवरी से होने वाले जातीय जनगणना पर सवाल उठाते हुए संजय जायसवाल ने कहा कि जातीय जनगणना की गणना कैसे हो रही है।

यह राजनीतिक दलों को बताया नहीं गया है। इसके लिए पहले सभी दलों की बैठक बुलानी चाहिए थी, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। इसमें राजनीतिक दलों की भी राय लेनी चाहिए थी। ऐसा करना शायद नीतीश कुमार ने उचित नहीं समझा। वे तो केवल झूठ बोलने का काम करते हैं। वही नीतीश कुमार की प्रस्तावित यात्रा पर BJP प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अपनी यात्रा की शुरुआत वे बेतिया से कर रहे हैं। यात्रा के दौरान सबसे पहले हमारे क्षेत्र में ही जा रहे हैं। बेतिया में कई योजनाएं आज भी अधूरी की अधूरी है। किसी तरह का काम नहीं हो पाया है। केंद्र सरकार के पैसे का भी उपयोग बिहार सरकार नहीं कर पा रही है। ऐसे में सरकार को बने रहने का कोई हक नहीं। वही आगे संजय जायसवाल ने कहा कि चुनावी घोषणापत्र में महागठबंधन ने कई वादे किये लेकिन आज तक उसे पूरा नहीं किया गया है। वही उन्होंने कहा कि BJP का भी 2020 का घोषणा पत्र देंखे। BJP ने क्या नहीं किया यह बताए। जबकि महागठबंधन का घोषणा पत्र पूरी तौर पर झूठ का पुलिंदा था। 4 महीने में जितनी नौकरियां बांटी गयी है सब BJP के समय की नौकरियां है। महागठबंधन द्वारा नौकरी दिये जाने का इंतजार आज भी सीटीईटी के अभ्यर्थी कर रहे हैं।

About Post Author

You may have missed