नालंदा में बिजली तार की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला मौत, खेत में शौच करने जाने के दौरान हादसा

नालंदा। बिहार के नालंदा में शनिवार को शौच गई महिला की मौत करंट लगने से मौत हो गई। वही यह पूरा मामला नालंदा थाना क्षेत्र अंतर्गत रानी बीघा गांव का है। बता दे की मृतका कैलाश चौहान की पत्नी रामसती देवी है। वही इस घटना के संबंध में मृतका के परिजन ने बताया कि महिला सुबह शौच के लिए रामजन खंधा गई हुई थी। जहां पूर्व से गिरे 440 विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से करंट से झुलस घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जब अन्य ग्रामीण कृषि कार्य को लेकर खेतों की ओर जा रहे थे। तब उन्हें महिला पर नजर पड़ी इसके बाद घटना का खुलासा हुआ। दरअसल, नालंदा में बीती रात धूल भरी आंधी के साथ बारिश हुई थी। अंदेशा जताया जा रहा है कि उसी आंधी में विधुत प्रवाहित तार टूट कर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से महिला की मौत हो गई।
25 जून को है बेटी की शादी
वही मृतक महिला की 5 बेटियां एवं एक बेटा है। 25 जून को छोटी बेटी की शादी होनी थी। अचानक हुए इस हादसे के बाद शादी वाले घर में मातम पसर गया है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दोपहर बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंची। वही नालंदा थाना अध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि यूडी केस दर्ज कर पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है। विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से महिला की मौत का कारण बताया जा रहा है।

About Post Author

You may have missed