मसौढ़ी में अकीदत से अदा की गई ईद की नमाज, लोगों ने गले मिलकर दी मुबारकबाद

मसौढ़ी, (पटना)। राजधानी के मसौढ़ी अनुमंडल अंतर्गत गांधी मैदान में ईद-उल-फितर के मौके पर अकीदतमंदो ने सामूहिक रूप से इबादतगांहो में ईद की पाक नमाज अदा की गई। मसौढ़ी में कड़ी सुरक्षा के बीच गांधी मैदान में ईद की नमाज अदा की गई। जहां पर पूरे मसौढ़ी के मुस्लिम समुदाय के लोग गांधी मैदान में एकजुट हुए। इस मौके पर अनुमंडल पुलिस प्रशासन की ओर से भी भारी संख्या में मौजूदगी दिखी। ईद के मौके पर पूरी दुनिया में जश्न का माहौल है। ईदगाहों व मस्जिदों पर सुबह से ही लोगों की भीड़ दिखी। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस तैनात रही। बड़ों के साथ ही बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। सभी ईदगाहों व मस्जिदों पर सुबह से ही नमाजियों की भीड़ दिखी। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा कर अमन चैन की दुआ की खासकर मसौढ़ी के गांधी मैदान में सामूहिक ईद की नमाज पढ़ी गई। अल्लाह की इबादत में देश की तरक्की के साथ अमन चैन और भाईचारों की दुआ मांगी। नमाजियों की सबसे ज्यादा भीड़ मसूरी के गांधी मैदान में उमड़ी। उसके बाद कर्बला और मस्जिद में तादाद के बीच लोगों नमाज अदा की। सभी जगह नमाज अदा करने के बाद एक दूसरे से गले मिलकर त्योहारों की मुबारकबाद दी। इन लोगों ने अपने सारे गुनाहों को कुबूल करते हुए तौबा करने के लिए अपने अल्लाह ताला से माफी की इबादत की। ऐसी मान्यता है कि पवित्र कुरान रमजान महीने में ही पहली बार उतारी गई थी। पैगंबर मोहम्मद के मक्का जाने के बाद मदीना में ईद का उत्सव शुरू हुआ था।इसके अलावे पुरानी बाजार तारेगना गंगाचक मलिकाना नदवा असरगंज चंदा पर मस्जिद ईदगाह में नमाज पढ़ी गई। असरफंज मस्जिद के इमाम मौलाना मोहम्मद तनीवर ने नमाज मुबारक माहे रमजान का उद्देश्य और एक उल्फत का महत्व बताया गया। नमाज के बाद देश की सलामती और इंसानियत की भलाई के और विश्व शांति के लिए दुआएं मांगी गई। लोगों को संबोधित करते हुए अपने खुतबे में कहा कि दिन ए इस्लाम में खुशी मनाने के जो दो महत्वपूर्ण त्योहार रखे गए हैं एक ईद उल फितर और दूसरा ईद उल अजहा है। ये दोनों ईश्वर का प्रिय महीना पवित्र रमजान मुकम्मल होने के बाद खुशी मनाने के लिए ईद उल फितर का दिन लोगों को उपहार वह इनाम के तौर पर दिया जाता है।
.

About Post Author

You may have missed