गांधी मैदान में सामूहिक रूप से अदा की गई ईद की नमाज, सीएम नीतीश ने पहुंच कर दी शुभकामनाएं

पटना। बिहार समेत पूरे देश में गुरुवार को ईद का त्यौहार मनाया गया। पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में सामूहिक रूप से ईद की नमाज अदा की गई। इस अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की गांधी मैदान पहुंचे। उन्होंने ईद के मौके पर बिहार और देशवासियों को मुबारकबाद दी। सभी लोगों ने नमाज अदा करके एक दूसरे को गले लगाया और बधाईयां दीं। मुख्यमंत्री ने कहा की ईद के मौके पर प्रदेश एवं देशवासियों को तथा विशेषकर मुस्लिम भाई-बहनों को शुभकामनाएं। खुदा इस मुबारक दिन पर हम सब पर अपनी रहमतों की बारिश करें और राज्य में सुख, शांति एवं समृद्धि आए। ईद की नमाज अपना विशेष महत्व रखता है। ईद की नमाज में अपनी दुआ पढ़ी जाती है, अपने परिवार के सुख शांति के साथ-साथ मुल्क की सलामती के लिए दुआ पढ़ी जाती है, उसके बाद नमाज के दौरान अपने गुनाहों से माफी मांगी जाती है कि अपने किए गए कार्यों से जो गुनाह हुआ है उसे अल्लाह माफ करेंगे।
ईद के मौके पर विशेष चौकसी, सोशल मीडिया पर विशेष नज़र
गौरतलब है कि ईद को लेकर बिहार के सभी जिलों में पुलिस को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गये हैं। पुलिस मुख्यालय के स्तर से सभी जिला पुलिस को अलर्ट रहने को कहा गया है। एक दर्जन से अधिक जिलों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती भी गयी है। इनमें पटना, नालंदा, गया, नवादा, पूर्णिया, बिहारशरीफ, भागलपुर, मधुबनी, दरभंगा और पूर्वी चंपारण आदि शामिल हैं। इसके साथ ही असामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटने के साथ ही इंटरनेट मीडिया पर भी विशेष नजर रखने का निर्देश दिया गया है। सभी जिलों को मिश्रित आबादी वाले इलाकों और संवेदनशील क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती करने को कहा गया है। इसके साथ ही बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस, लाठी बल और क्विक रिस्पांस टीम को भी जगह-जगह प्रतिनियुक्त किया गया है।
1925 हो रही नमाज
पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में हर साल ईद और बकरीद की नमाज अदा की जाती है। जिसमें बिहार के मुख्यमंत्री भी शिरकत करते हैं। यह नमाज अदायगी सन 1925 से हो रही है। ईद नमाज कमेटी के रिकॉर्ड में भी गांधी मैदान में ईद की नमाज 1925 से शुरू होने की बात कही गई है। अक्सर ईद के दिन मस्जिदों में भीड़ अधिक होने की संभावना होती थी जिसको देखते हुए काफी वर्ष पहले बाकरगंज निवासी सलीम राइन ने सबसे पहले गांधी मैदान में नमाज पढ़ने की शुरुआत की थी जो अभी तक चली आ रही है। पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में ईद का नमाज पढ़ने के लिए हजारों की संख्या में नवाजी पहुंचते हैं। जहां बच्चे, बूढ़े, नौजवान सभी नमाजी गांधी मैदान में ईद की नमाज पढ़ते हैं। जहां बिहार के मुख्यमंत्री भी शिरकत करते हैं। वहीं जिला प्रशासन की ओर से भी पुख्ता अंजाम किए गए हैं। सैकड़ों की संख्या में पुलिस बल और अधिकारी तैनात किए गए।

About Post Author

You may have missed