दिवंगत प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद तौहिद अख्तर को सूत्रधार द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई

फुलवारीशरीफ।दिवंगत प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद तौहिद अख्तर को सूत्रधार कार्यालय में श्रद्धांजलि अर्पित की गई तौहीद अख्तर का निधन 11 सितंबर 2019 को 66 वर्ष की आयु में हो गया।शोक सभा में तौहीद अख्तर के व्यक्तित्व एवं सामाजिक सरोकारों को याद किया गया। रंगकर्मी उदय कुमार ने कहा कि तौहीद अख्तर ने खगोल के युवा शक्ति छात्र-छात्राओं को शिक्षा विशेषकर प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए काफी प्रेरित किया है। 80 और 90 के दशक में जब सूचना तंत्र इतना मजबूत नहीं था, तब वैकेंसी की सूचना एवं आवेदन देने के लिए युवाओं को संसाधन उपलब्ध कराने में तौहीद जी का बहुत बड़ा योगदान रहा है। पठन-पाठन सामग्री से लेकर पोस्टल आर्डर विभिन्न प्रमाण पत्रों को बनवाने में सहयोग करने से लेकर कई तरह का सहयोग प्रदान कर उन्होंने छात्र-छात्राओं का उत्साह बढ़ाया। रो
तौहीद जी का जाना खगोल के लिए अपूरणीय क्षति है।आज खगोल के लोग रेलवे या अन्य सेवाओं में पूरे देश में फैले हैं तो इसमें तौहीद जी का भी बड़ा योगदान रहा है। गौरतलब है कि खगौल की आपराधिक छवि को बदलने एवं युवा शक्ति को सही दिशा में मोड़ने में तौहीद जी का प्रयास खगौल में एक मौन क्रांति की तरह था तथा जिसका प्रभाव बदलाव के रूप में आज दिख रहा है।
सूत्रधार संस्था के महासचिव नवाब आलम ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि तोहिद अख्तर रंगकर्मियों, साहित्यकार्यों की बड़ी मदद क्या करते थे। सूत्रधार से उनका विशेष जुड़ाव रहा है अपने सामाजिक सरोकारों के कारण लंबे समय तक खगोल नगर परिषद में वार्ड पार्षद भी रहे। गौरतलब है कि वे बहुत ही कम लगभग नहीं के बराबर पढ़े लिखे थे इसके बावजूद उन्होंने शिक्षा के प्रचार-प्रसार में बड़ी भूमिका निभाई।राजनीतिक रूप से कांग्रेस से जुड़े थे पर उनकी राजनीतिक महत्वाकांक्षा नहीं थी। वैसे समाज की सेवा पर यकीन रखते थे। नवाब आलम ने सूत्रधार से जुड़े उनकी यादों को भी रंगकर्मियों के साथ साझा किया।उन्होंने कहा कि तौहीद अख्तर सूत्रधार का लंबे सफर के साथी और सारथी थे।हमने अपना हमदर्द खो दिया।सामाजिक कार्यकर्ता एवं पूर्व मुखिया उदय शंकर यादव ने बताया कि तोहिद जी एक अच्छे इंसान होने के साथ-साथ एक कुशल राजनीतिक रणनीतिकार भी थे। आमजन की समस्याओं को गहराई से समझते थे और दूर करने का प्रयास करते थे, चुनाव से जुड़े संस्मरण भी उन्होंने सुनाएं इस अवसर पर आनंद सिंह मनोज सिन्हा अशोक गिरी आदि ने भी अपने संबोधन में तौहीद जी को बेहद सभ्य एवं रहम दिल इंसान बताया। मौके पर राकेश कुमार “प्रेम”आमोद, रविकांत अशोक गिरी” अमरेंद्र”पूजा कुमारी,रोहित, रंजीत, रजनीश छोटू”श्रवण कुमार” अंजनी कुमारी, पूजा कुमारी,सादिक आदि मौजूद थे।

About Post Author

You may have missed