October 16, 2026

PATNA : विधान परिषद के चुनाव में NDA में हुआ सीटों का बंटवारा, 12 बीजेपी और 11 सीटों पर लड़ेगी जदयू

पटना। स्थानीय निकाय कोटे से होने वाले बिहार विधान परिषद के चुनाव में एनडीए के अंदर सीट बंटवारा हो गया है। 12 सीटों पर भाजपा, 11 सीटों पर जदयू और एक सीट भाजपा अपने कोटे से राष्ट्रीय लोकजनशक्ति पार्टी अर्थात पशुपति कुमार पारस की पार्टी को देगी। इस प्रकार राजग ने अपने 24 उम्मीदवारों के सीटों का पार्टीवार घोषणा कर दी है। इस से पहले बिहार बीजेपी के प्रभारी भूपेंद्र यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की थी और इस मुलाकात में सब कुछ तय कर लिया गया है।

विधान परिषद चुनाव में बीजेपी और जेडीयू के अलावे रालोजपा को भी एडजस्ट किया गया है। बिहार में MLC चुनाव में सीटों के फॉर्मूले को लेकर पटना के होटल चाणक्य में BJP और JDU नेताओं की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह घोषणा की है। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ। संजय जयसवाल, उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, शिक्षा मंत्री विजय चौधरी और जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा इस प्रेस कान्फेंस में मौजूद थे।

You may have missed