पटना निकाय चुनाव परिणाम : वर्तमान डिप्टी मेयर रजनी देवी चुनाव हारी, देखें अब तक राजधानी में आए नतीजे

पटना। बिहार नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण में आज मतगणना का कार्य सुबह 8:00 से जारी है। इस मतगणना में सबकी निगाहें राजधानी पटना के चुनावी परिणामों पर टिकी हुई है। हालांकि जैसे जैसे दिन बीत रहा है वैसे वैसे वार्ड पार्षद के चुनावी परिणाम सामने आने लगे हैं। ताजा मिली जानकारी के अनुसार, बिहार नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण के वोटों की गिनती जारी है, नतीजे आना शुरू हो गए हैं। पटना नगर निगम के वार्ड संख्या 56 से किस्मती देवी, वार्ड 39 से राहुल यादव, वार्ड 47 से सतीश गुप्ता जीते हैं। वार्ड नंबर 1 से छठिया देवी ने जीत दर्ज की है। वही पटना निकाय चुनाव में सबसे चौंकाने वाला परिणाम वार्ड 22 C से आ रहा। यहां पर पटना की निवर्तमान डिप्टी मेयर प्रत्याशी रजनी देवी चुनाव हार गई। यहां पर रजनी देवी को हराकर अनीता देवी ने इस चुनाव पर कब्जा किया वही मेयर चुनाव में भी रजनी देवी काफी पीछे चल रही हैं और ऐसा माना जा रहा है कि एक बार फिर पटना की मेयर सीता साहू ही बनेगी।
एएन कॉलेज में चल रही वोटों की गिनती
पटना नगर निगम के वोटों की गिनती एएन कॉलेज में हो रही है। मतगणना स्थल के बाहर समर्थकों की भीड़ जुटी है। 22 कमरों में 320 टेबल पर काउंटिंग की जा रही है। यहां एक हजार से ज्यादा कर्मचारियों को तैनात किया गया है। बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती भी की गई है। काउंटिंग सेंटर के आसपास के क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी गई है। वाहनों की आवाजाही भी बंद है। पटना समेत 17 निगमों के अलावा 23 जिलों के कुल 68 निकायों में आज चुनाव नतीजे आ रहे हैं। पटना में मेयर पद के लिए 32, डिप्टी मेयर के लिए 16 और 75 वार्डों में पार्षदों के पद पर 477 प्रत्याशी मैदान में हैं। पहली बार जनता सीधे पटना की मेयर और डिप्टी मेयर चुन रही है। पटना नगर निगम चुनाव के लिए मतदान बुधवार को हुआ था। पटना के अनुग्रह नारायण कॉलेज के सामने लोगों की भीड़ बढ़ने लगी है। वही बात की जाए अगर मेयर और डिप्टी मेयर प्रत्याशी की तो ऐसा माना जा रहा है कि शाम तक मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव में जीत की स्थिति साफ हो जाएगी और पटना को अपना जनता के द्वारा चुना गया पहला मेयर तथा डिप्टी मेयर शाम तक मिल जाएगा।

वार्ड पार्षद चुनाव में अब तक सामने आए नतीजे :

  • वार्ड 1 से छठिया देवी चुनाव जीत गई हैं।
  • वार्ड 2 से बबिता कुमारी।
  • वार्ड 3 से प्रभावती।
  • वार्ड 4 उषा देवी।
  • वार्ड 5 से दीपा रानी खान।
  • वार्ड 6 से धनराज देवी।
  • वार्ड 7 से अमर कुमार।
  • वार्ड 8 रीता रानी विजयी हुई है।
  • वार्ड 11 से रवि प्रकाश।
  • वार्ड 12 से सविता सिन्हा।
  • वार्ड 13 जीत कुमार।
  • वार्ड 14 श्‍वेता राय।
  • वार्ड 15 शशि भूषण।
  • वार्ड 21 से स्वेता रंजन विजयी हुई है।
  • वार्ड 22 से अनिता देवी विजयी।
  • वार्ड 22A से सुशील कुमारी विजयी।
  • वार्ड 22B से सुचित्रा देवी विजयी।
  • वार्ड 22C से अनीता देवी विजयी।
  • वार्ड 23 से कुमारी सारिका विजयी।
  • 24 से ज्ञानवती देवी।
  • वार्ड 25 से रजनीकांत।
  • वार्ड 28 से विनय कुमार पप्पू निर्विरोध जीते हैं।
  • वार्ड 30 से कावेरी सिंह विजयी।
  • वार्ड 38 से आशीष कुमार सिन्हा विजयी।
  • वार्ड 39 से राहुल यादव विजयी हुए हैं।
  • वार्ड 40 से अफसर अहमद विजयी हुए हैं।
  • वार्ड 41 से किरण देवी विजयी।
  • वार्ड 42 से कैलाश प्रसाद यादव विजयी हुए हैं।
  • वार्ड 47 से सतीश गुप्ता विजयी हुए हैं।
  • वार्ड 48 से इंद्रजीत कुमार चंद्रवंशी विजयी हुए ।
  • वार्ड 49 से सीमा वर्मा से विजयी।
  • वार्ड 56 से किस्मती देवी विजयी हुई है।
  • वार्ड 57 से गायत्री गुप्ता विजयी।
  • वार्ड 63 से फैजुल रहमान खान विजयी हुए हैं।
  • वार्ड 64 से लगातार चौथी बार आफजा कुरेशी की जीत हुई है।
  • वार्ड 65 से तरुणा राय विजयी।
  • वार्ड 66 से कांति देवी विजयी हुई हैं।
  • वार्ड 67 से मनोज कुमार विजयी।
  • वार्ड 68 से सुनीता देवी विजयी।
  • वार्ड 69 से मनोज मेहता।
  • वार्ड 70 से विनोद कुमार।
  • वार्ड 71 अंजली राय।

About Post Author

You may have missed