November 14, 2025

राजद कार्यालय में मनाई गई संत गाडगे बाबा की पुण्यतिथि, जगदानन्द ने माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

पटना। आज राजद के राज्य कार्यालय में महान संत गाडगे महाराज की पुण्यतिथि माननीय प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह की अध्यक्षता में मनाई गई एवं उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया। वही इस अवसर पर राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह ने कहा कि संत गाडगे बाबा का जन्म महाराष्ट्र के अमरावती जिले के तहसील अंजन गांव सुरजी के शेनगांव में 23 फरवरी, 1876 ई. को एक गरीब धोबी परिवार में हुआ था। बाबा विषम परिस्थितियों में रहकर भी जनता के लिए स्कूल, अस्पताल एवं धर्मशालाओं का निर्माण कराया, जो सराहनीय है। लोगों को उनकी जीवनी से सीख लेने की जरूरत है। संत गाडगे महाराज महान समाज सुधारक थे। वही माल्यार्पण करने वालों में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय नारायण चैधरी, राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. तनवीर हसन, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव, पूर्व विधायक डॉ. अनवर आलम, सुरेश मेहता, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद, मृत्युंजय तिवारी, मुख्यालय प्रभारी मुकुंद सिंह, प्रदेश महासचिव मदन शर्मा, डॉ. कुमार राहुल सिंह, डॉ. प्रेम कुमार गुप्ता, प्रमोद कुमार राम, बल्ली यादव, ई. अशोक यादव, संजय यादव, भाई अरूण कुमार, निराला यादव, नन्दू यादव, प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता, रीतू जायसवाल, साधु पासवान, राजेश यादव, अरिवंद सहनी, गुलाम रब्बानी, ई. दुर्गेश यादव, अरूण कुमार यादव, अभिषेक कुमार सहित गणमान्य नेताओं ने संत बाबा गाडगे के चित्र पर माल्यार्पण करके श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

You may have missed