September 15, 2025

खगड़िया मंडल कारा में इलाज के दौरान कैदी की मौत, मची अफरा-तफरी

खगड़िया । खगड़िया मंडल कारा में गुरुवार की सुबह इलाज के दौरान कैदी की मौत हो गई। इससे जेल प्रशासन सहित अन्य कैदियों में अफरा-तफरी मच गई। कैदी की तबीयत कई दिनों से अच्छी नहीं थी, इस कारण उसकी जान चली गई।

मृत कैदी की पहचान खगड़िया जिले के ही बेलदौर प्रखंड के चंद्रवंशी राम के रूप में हुई है। इस मामले में जेल अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि चंद्रवंशी राम 21 जून को जेल में आया था। कोरोनाकाल होने से उसी दिन इसे क्वारंटाइन के लिए नवगछिया भेज दिया था।

इसके बाद 17 जुलाई को चंद्रवंशी राम को वापस मंडल कारा भेजा था। एक्साइज एक्ट में इन्हें जेल हुई थी। इनपर शराब बेचने का आरोप था।

वहीं मौत के मामले पर कहा कि यह तो डॉक्टर बताएंगे की कैसे मौत हुई। अपनी तरफ से सफाई देते हुए कहा कि कैदी की मौत सदर असपताल में मौत हुई है। जेल में हालत सही थी।

वहीं इस मामले में शिक्षक नेता मनीष कुमार सिंह ने जेल प्रशासन सहित जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होनें जिला प्रशासन से मांग की है कि जेल प्रशासन पर कड़ी निगरानी रखें। जेल के अंदर ऐसी व्यवस्था हो कि कैदी की समस्या का उचित समाधान हो।

उनकी नियमित जांच हो व इलाज और दवा मिले। उन्होंने बताया कि कैदियों को जेल से अस्पताल और बड़े अस्पताल रेफर करने में काफी परेशानी होती है।

कम से कम चार बार उन्हें जेल से अस्पताल तक का चक्कर लगाना पड़ता है। इसमें उनकी हालत और बिगड़ जाती है। बता दें, शिक्षक नेता मनीष कुमार सिंह ने पहले भी जेल की कुव्यवस्था के खिलाफ आवाज उठाई थी।

You may have missed