राजद कार्यालय में मनाई गई समाजवादी नेता रघुवंश प्रसाद सिंह की पुण्यतिथि, प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह समेत कई लोग रहे मौजूद

पटना। राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय में समाजवादी नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ रघुवंश प्रसाद सिंह की पुण्यतिथि प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह की अध्यक्षता में मनायी गई। इस अवसर पर डॉ सिंह के तैल चित्र पर माल्र्यापण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह ने कहा कि डॉ रघुवंश प्रसाद सिंह संस्थापक पार्टी के वरिष्ठ नेता थे। उनका जन्म वैशाली जिला के शाहपुर में 06 जून, 1946 को हुआ था। वे डॉ राममनोहर लोहिया, जननायक कर्पूरी ठाकुर तथा जय प्रकाश नारायण  के साथ काम किये। वे लोकनायक जयप्रकाश नारायण के आन्दोलन में सक्रिय रहें। वे 1977 से 1979 तक बिहार के उर्जा मंत्री रहे। वे लोकदल के अध्यक्ष बनें। वे 1985 से 1990 तक लोक लेखा समिति के अध्यक्ष रहे। वे पांच बार लोकसभा के सदस्य रहें। ठेठ और गवई अंदाज से डॉ रघुवंश प्रसाद सिंह की पहचान थी। उनकी राजनीति के केन्द्र में गरीब, पिछड़े और ग्रामीण वर्गों के लोग रहें। वे केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री के रूप में मनरेगा मैन कहलाए और ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल बिछाकर विकास की एक नई अध्याय लिखा।

इस अवसर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष उदय नारायण चैधरी, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुलबारी सिद्दिकी, राष्ट्रीय महासिचव श्याम रजक, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, डॉ  तनवीर हसन, वृषिण पटेल, प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव, एजाज अहमद, प्रदेश महासचिव सह संगठन प्रभारी राजेश यादव, प्रदेश महासचिव मो  फैयाज आलम कमाल, मदन शर्मा, धर्मेन्द्र पटेल, बल्ली यादव डॉ प्रेम कुमार गुप्ता, ई. अशोक यादव, देवकिशुन ठाकुर, सारिका पासवान, निर्भय अम्बेदकर, भाई अरूण कुमार, प्रमोद कुमार राम, डॉ  कुमार राहुल सिंह, अभिषेक कुमार सिंह, अनिल कुमार साधु, विजय कुमार यादव, कुमर राय, महेन्द्र प्रसाद विद्यार्थी, डॉ  उर्मिला ठाकुर, सुबोध कुमार यादव, गगन कुमार, देवमुनी सिंह यादव, प्रमोद कुमार सिन्हा, विनोद यादव, वीरेन्द्र गोप, अरूण कुमार यादव, निरंजन कुमार चन्द्रवंशी, शिवेन्द्र कुमार तांती, जेम्स कुमार यादव, अजय यादव, चन्देश्वर प्रसाद सिंह, नरेन्द्र कुमार, पृथ्वी राज चैहान, अजय कुमार यादव, ओम प्रकाश पासवान सहित सैंकड़ों नेता कार्यकर्ता शामिल थे।

About Post Author

You may have missed