February 19, 2026

बाढ़ : चुनावी रंजिश में कोचिंग संचालक व उसके बेटे पर जानलेवा हमला, बुरी तरह जख्मी, PMCH रेफर

बाढ़। पटना के बेलछी प्रखंड के सकसोहरा थाना अंतर्गत दरवेशपुरा गांव में शुक्रवार की सुबह पंचायत चुनाव के रंजिश में गांव के ही एक परिवार के तीन लोगों ने कोचिंग संचालक व उसके बेटे पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में पिता-पुत्र को गंभीर चोटें आई है। दोनों को पीएमसीएच रेफर दिया गया है। वहीं संबंध में सकसोहरा थाना में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई है।
बताया जाता है कि दरवेशपुरा गांव में शुक्रवार की सुबह पंचायत चुनाव की रंजिश में खुन्नस निकालने के लिए कोचिंग संचालक पवन कुमार सिंह और उसके बेटे ऋषभ कुमार पर लोहे की सरिया से एक परिवार के तीन लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में पिता-पुत्र गंभीर रूप से जख्मी हो गये हैं। इस घटना में बेटे का सिर फट गया है। जख्मी को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।
जख्मी ऋषभ कुमार ने बताया कि वह अपने गांव दरवेशपुरा से पिता पवन कुमार सिंह को लेकर बाइक से सकसोहरा स्थित कोचिंग जा रहा था। गांव की सीमा पर पहले से घात लगाए गांव के ही संजय सिंह, उसका भाई अंजय सिंह, पिता स्व. सुरेश सिंह और संजय सिंह का बेटा सूरज कुमार ने उस पर अचानक हमला कर दिया। इस हमले में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। ऋषभ का कहना है कि फोन पर आरोपी बार-बार धमकी देते थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

You may have missed