ECR : डीडीयू मंडल ने माल लदान में किया बेहतरीन प्रदर्शन, माल लदान में 139 तथा राजस्व अर्जन में 315% की वृद्धि

हाजीपुर। इस साल अप्रैल माह में पूर्व मध्य रेल के पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल (डीडीयू मंडल) द्वारा माल लदान व उससे राजस्व अर्जन में बेहतरीन प्रदर्शन किया गया। डीडीयू मंडल द्वारा अप्रैल माह में लगभग 2 लाख 53 हजार टन माल लदान किया गया। यह माल लदान डीडीयू मंडल द्वारा पिछले साल 2021 के अप्रैल माह में किए गए लगभग 1 लाख 6 हजार टन के माल लदान से लगभग 139 प्रतिशत अधिक है। उल्लेखनीय है कि अप्रैल-2021 की तुलना में अप्रैल-2022 में माल लदान में प्रतिशत वृद्धि के लिहाज से डीडीयू मंडल भारतीय रेल के सभी मंडलों में प्रथम स्थान पर रहा।
इसी प्रकार माल लदान से राजस्व अर्जित करने के क्रम में डीडीयू मंडल द्वारा अप्रैल माह में माल लदान से लगभग 28 करोड़ 5 लाख रुपये का राजस्व अर्जन किया गया। यह राजस्व डीडीयू मंडल द्वारा पिछले साल 2021 के अप्रैल माह में अर्जित लगभग 6 करोड़ 76 लाख रुपए के राजस्व से लगभग 315 प्रतिशत अधिक है। अप्रैल-2021 की तुलना में अप्रैल-2022 में माल लदान से अर्जित राजस्व में प्रतिशत वृद्धि के लिहाज से भी डीडीयू मंडल भारतीय रेल के सभी मंडलों में प्रथम स्थान पर रहा।
डीडीयू मंडल द्वारा माल लदान व उससे राजस्व अर्जन में इस बेहतरीन प्रदर्शन में खाद्यान्नों के लदान में हुई उल्लेखनीय वृद्धि का प्रमुख योगदान रहा। माल लदान व उससे राजस्व अर्जन में वृद्धि हेतु डीडीयू मंडल में गठित बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट लगातार कार्य करते हुए प्रमुख भूमिका निभा रही है।

About Post Author

You may have missed