सिटी में तोड़ा चबूतरा-छज्जा, वसूला 1.86 लाख जुर्माना

पटना सिटी (आनंद केसरी)। प्रशासन और नगर निगम के द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान गुरुवार को भी चलाया गया। इस दौरान विरोध के बीच अशोक राजपथ के चौक से हाजीगंज मोड़ के बीच अभियान चलाया गया। कहीं विरोध भी छज्जा और दुकान के साइन बोर्ड को लेकर हुआ, मगर समझा कर शांत कराया गया। ईओ सुशील कुमार मिश्रा ने बताया कि 3 मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारी, बल, दल प्रभारी मनोज कुमार सिंह, रितेश कुमार रंजन आदि शामिल थे। अभियान के दौरान एक लाख 86 हजार रुपया बतौर जुर्माना वसूला किया गया।

About Post Author

You may have missed