आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी बने पैट कमिंस, विश्व कप विजेता कप्तान को हैदराबाद में 20.50 करोड रुपए में खरीदा

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग का मिनी ऑक्शन आज दुबई में जारी है। ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस की बोली 20 करोड़ रुपए के पार पहुंची। उन्हें 20.50 करोड़ रुपए में हैदराबाद ने खरीदा। उनके लिए चेन्नई, मुंबई और बेंगलुरु ने बिडिंग वॉर किया था। इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के ऑक्शन में इतिहास की सबसे बड़ी बोली देखने को मिली है. ऑस्ट्रेलिया को वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान पैट कमिंस को सनराइजर्स हैदराबाद ने 20.50 करोड़ रुपये में खरीदा है, इसी के साथ वो आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं. पैट कमिंस का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था, उनके लिए सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु में जबरदस्त जंग हुई थी. स्टार ऑलराउंडर पैट कमिंस ऑस्ट्रेलिया के कप्तान हैं और हाल ही में उनकी अगुवाई में टीम ने वनडे वर्ल्ड कप जीता था. ऑस्ट्रेलिया ने वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत को ही हराया था और अब हर किसी को चौंकाते हुए पैट कमिंस आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर बन गए हैं. पैट कमिंस की बोली 2 करोड़ से शुरू हुई थी, जब सनराइजर्स हैदराबाद ने उनके लिए पहली बोली लगाई और इसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बोली में शामिल हुई. पैट कमिंस के लिए सनराइजर्स हैदराबाद ने अपनी बोली नहीं छोड़ी और अंत में 20.50 करोड़ रुपये में उन्हें खरीद ही लिया. वेस्टइंडीज के टी-20 कप्तान रोवमन पॉवेल 7.40 करोड़ रुपए में बिके, उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा। ऑस्ट्रेलिया के ट्रैविस हेड को 6.80 करोड़ रुपए में सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा।
कमिंस के लिए भिड़ गए थे बेंगलुरु-हैदराबाद
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस के लिए चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस में बिडिंग वॉर शुरू हुआ। 2 करोड़ की बेस प्राइस से मुंबई ने शुरुआत की, उन्होंने 5 करोड़ तक बोली लगाई। यहां से बेंगलुरु और चेन्नई में बिडिंग वॉर हुआ। दोनों ही टीमों को कप्तान की जरूरत है। चेन्नई ने 10 करोड़ तक बोली लगाई। बेंगलुरु और हैदराबाद ने 20 करोड़ तक बोली लगाई। हैदराबाद ने आखिरी में 20.50 करोड़ रुपए में उन्हें खरीदा।
हर्षल सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी
स्लोअर बॉल स्पेशलिस्ट हर्षल पटेल के लिए गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स में बिडिंग वॉर हुआ। 10.75 करोड़ रुपए तक गुजरात ने बोली लगाई, उनके बाद लखनऊ सुपरजायंट्स भी आ गया। पंजाब फिर भी आखिर तक टिका रहा और हर्षल को 11.75 करोड़ रुपए में खरीदा। वह इस ऑक्शन के सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बने। सेट-2 में न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र को 1.80 करोड़ रुपए में ही चेन्नई ने शामिल कर लिया। जेराल्ड कूट्जी 5 करोड़ रुपए मुंबई इंडियंस में शामिल हुए।
रचिन-शार्दूल चेन्नई में शामिल
50 लाख रुपए की बेस प्राइस वले रचिन रवींद्र 1.80 करोड़ रुपए में ही चेन्नई में शामिल हो गए। उनके लिए दिल्ली ने भी बोली लगाई थी। चेन्नई ने सेट-2 में शार्दूल ठाकुर को भी 4 करोड़ रुपए में खरीदा। उनके लिए हैदराबाद ने भी बोली लगाई थी। सेट-2 में श्रीलंका के वनिंदू हसरंगा की खरीदी ने सभी को चौंका दिया। उन्हें 1.50 करोड़ रुपए की बेस प्राइस में ही सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीद लिया। अजमतुल्लाह ओमरजई को 50 लाख रुपए में गुजरात टाइटंस ने खरीद लिया।
वर्ल्ड कप स्टार ट्रैविस हेड 6.80 करोड़ में हैदराबाद के हुए
ऑस्ट्रेलिया के लिए वनडे वर्ल्ड कप में हीरो रहे ट्रैविस हेड को 6.80 करोड़ रुपए में सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा। उनके लिए चेन्नई ने भी बोली लगाई। हेड की बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए थी। हेड ने वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में फिफ्टी और फाइनल में भारत के खिलाफ सेंचुरी लगाई थी। वेस्टइंडीज के टी-20 कप्तान रोवमन पॉवेल की बोली 7 करोड़ रुपए के पार पहुंची। ऑक्शन में सबसे पहले उन्हीं का नाम आया। उनकी बेस प्राइस एक करोड़ रुपए थी और उनके लिए कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स ने बिडिंग वॉर हुआ। उन्हें राजस्थान ने 7.40 करोड़ रुपए में खरीदा।
हैरी ब्रूक 4 करोड़ में दिल्ली के हुए, रुसो अनसोल्ड
इंग्लैंड के मिडिल ऑर्डर बैटर हैरी ब्रूक को 4 करोड़ रुपए में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा। उनके लिए राजस्थान ने भी बोली लगाई थी। सेट-1 में साउथ अफ्रीका के राइली रुसो अनसोल्ड रहे। 2 करोड़ ऑक्शन का सबसे बड़ी बेस प्राइस है, इसमें 23 प्लेयर्स हैं। 1.50 करोड़ की बेस प्राइस में 13 और एक करोड़ में 14 प्लेयर्स के नाम हैं। 75 लाख की बेस प्राइस में 11 प्लेयर्स हैं। इनके अलावा 206 प्लेयर्स की बेस प्राइस 20 लाख, 6 प्लेयर्स की 30 लाख, 4 प्लेयर्स की 40 लाख और 56 प्लेयर्स की बेस प्राइस 50 लाख रुपए हैं।

About Post Author

You may have missed