भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर पर अज्ञात अपराधियों ने की फायरिंग : पेट से छुकर निकली गोली, बाल-बाल बचे

यूपी। बड़ी खबर यूपी से आ रही है। जहां सहारनपुर जिलें में भीम आर्मी के चीफ व संस्थापक चंद्रशेखर आजाद रावण पर जानलेवा हमला हुआ है। बता दे की हथियार से लैस अपराधियों ने उन पर फायरिंग की। हालांकि, भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर इस गोलीबारी में बाल-बाल बच गये। वही आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही यह पूरी घटना यूपी के सहारनपुर जिलें के देवबंद की है। जिसमें वे बाल-बाल बच गये हैं। बता दे की अज्ञात अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है की चंद्रशेखर को गोली पेट से छुकर निकल गयी है। अपराधी हरियाणा नंबर की कार से हमलावर आए हुए थे। बता दे की दिल्ली से घर जाने के दौरान देवबंद में चंद्रशेखर पर जानलेवा हमला हुआ। इस दौरान अपराधियों ने 4 राउंड फायरिंग की। गोली उन्हें छूकर निकल गयी। बताया जा रहा है कि चंद्रशेखर आजाद खतरे से बाहर हैं। देवबंद अस्पताल से उन्हें दूसरी जगह भेजा गया है। वही इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुट गई है। पुलिस यह पता लगा रही है कि हमलावर कौन थे? जिस गाड़ी से हमलावर आए थे वो गाड़ी किसके नाम से थी? इन सभी बातों का पता लगाने में पुलिस जुटी है।

About Post Author

You may have missed