गया में अपराधियों ने युवक पर चलाई गोली, अस्पताल में भर्ती

गया। इमामगंज थाना क्षेत्र के झरहा गांव में पथरा जाने वाली मुख्य मार्ग पर हथियारबंद अपराधियों ने युवक पर फायरिंग कर दी। हालांकि गोली युवक को छूकर निकल गई। इससे युवक मामूली रूप से घायल हो गया।

युवक की पहचान पथरा गांव के दिनेश कुमार पिता कृष्णा दास के रूप में हुई। गोली की आवाज सुनकर गांव वाले अपने घरों से निकले और घायल युवक को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज किया।

घटना के संबंध में युवक दिनेश कुमार ने बताया कि वो इमामगंज बाजार से अपने घर जा रहा था। इसी बीच सुनसान रास्ते पर पहले से अंधेरे में खड़े थे। उसने बताया कि बदमाशों ने हमसे नाम पूछा तो मैंने बता दिया।

उसके बाद बदमाशों ने एक गोली हम पर चला दिया, जो पेट को छूकर निकल गई। उसके बाद दूसरी गोली कंधे को छूकर निकल गई। उन्होंने बताया कि इस दौरान बदमाशों के साथ हाथापाई भी हुई है। उसके बाद बदमाश भाग गए।

इस घटना की सूचना मिलते ही इमामगंज डीएसपी अजीत कुमार, थानाध्यक्ष नैयर एजाज अहमद, एसआई रंजन कुमार,आरके कुमार सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी अपने दल बल के साथ अस्पताल पहुंचकर इलाजरत युवक से पूछताछ कर आगे कार्रवाई में जुट गए।

थानाध्यक्ष नैयर एजाज अहमद ने घटनास्थल पर पहुंच कर एक खोखा सहित अन्य सामान बरामद किया। इस संबंध में डीएसपी अजीत कुमार ने बताया कि एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने युवक पर गोली चलाई है। घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया गया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है।

About Post Author

You may have missed