गया सिविल कोर्ट से भागे 2 अपराधी ने किया आत्मसमर्पण, दोषी करार होते ही कोर्ट से हो गए थे रफूचक्कर

गया। बिहार के गया जिलें के सिविल कोर्ट परिसर से फरार 2 हत्या के आरोपी एक दिन बाद बुधवार को आखिकार कोर्ट में सरेंडर कर दिया। बता दे की दोनों आरोपी सजा की भनक पर मंगलवार को एडीजे -2 से फरार हो गए थे। लगातार पुलिस की दबिश के बाद गया सिविल कोर्ट में सरेंडर कर दिया। बता दे की मंगलवार की शाम से ही गया पुलिस इन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही थी। पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी और जब इसके बाद दोनों आरोपियों ने बुधवार को वह कोर्ट में सरेंडर कर दिया। बताया जा रहा है कि वर्ष 2015 में मुफस्सिल थाना क्षेत्र में हत्या की एक वारदात हुई थी। वही इसमें बेलहंडी के रहने वाले यह दोनों आरोपी बनाए गए थे। वही इसके बाद से इस मामले का कोर्ट में विचारण चल रहा था। वही इस बीच मंगलवार को एडीजे 2 की अदालत द्वारा हत्या के दोनों आरोपितों को दोषी करार दिए जाने के साथ ही कस्टडी में लिए जाने से पहले ही दोनों फरार हो गए।
दोषी करार होते ही कोर्ट से हो गए थे फरार
वही इस संबंध में गया सिविल कोर्ट एबीपी कमल किशोर पंडित ने बताया कि मंगलवार को कोर्ट में सुनवाई के दौरान वशीकरण होते ही हत्या के 2 आरोपी फरार हो गए थे। वही अब 1 दिन बाद दोनों में कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। दोनों आरोपित मुफस्सिल थाना अंतर्गत के रहने वाले हैं। अब कोर्ट के दिशा निर्देश के बाद आगे की कार्रवाई हो रही है।

About Post Author

You may have missed