August 31, 2026

पटना जंकशन के नजदीक दूध मार्केट हटाने की निन्दा

पटना। सी पी एम के राज्य सचिव अवधेश कुमार एवं पटना जिला सचिव मनोज कुमार चंद्रवंशी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि पटना शहर में स्मार्ट सिटी के नाम पर गरीबों को शहर से भगाया जा रहा है। रोजी रोटी के लिए फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले को बिना वैकल्पिक व्यस्वस्था किए उनको हटाया जा रहा है। इसी क्रम में कल पटना जंकशन के पास वर्षों से स्थापित दूध मार्केट को ध्वस्त कर दिया गया। आज पार्टी के राज्य सचिव मंडल सदस्य गणेश शंकर सिंह और पटना जिला सचिव मनोज कुमार चंद्रवंशी के नेतृत्व में पार्टी का प्रतिनिधि मंडल दूध मार्केट के लोगों से मिलकर उनलोगों का हालचाल लिया। पार्टी राज्य सरकार से मांग करती है कि दूध मार्केट से हटाए गए लोगों को पुनः स्थापित किया जाय तथा बिना वैकल्पिक व्यवस्था किए फुटपाथ लोगों को हटाने पर रोक लगे।