आज की वर्तमान राजनैतिक परिस्थिति पर परिचर्चा का आयोजन

पटना। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) पटना शहर कमिटी ने सर्वहारा क्रान्ति के महान दार्शनिक कार्ल मार्क्स के 201वीं वर्षगांठ पर आज की वर्तमान राजनैतिक परिस्थिति पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। मार्क्स ने विज्ञान के सभी क्षेत्रों में हुये अन्वेषण तथा जर्मनी के दर्शन, फ्रांसीसी समाजवाद एवंं इंग्लैंड के राजनीतिक अर्थशास्त्र के गहन अध्ययन एवं उसकी निर्मम आलोचना के जरिए सामाजिक विकास में वर्ग संघर्ष की केन्द्रीय भूमिका, दर्शन के क्षेत्र में भाववाद के खिलाफ भौतिकवाद एवं पूंजीवाद के शोषण के मूल कारण अतिरिक्त मूल का सिद्धांत देकर सर्वहारा वर्ग को एक मुकम्मल दार्शनिक हथियार प्रदान किया। आज की वर्तमान राजनीतिक परिस्थिति विषय पर आयोजित परिचर्चा को CPI(M) के केन्द्रीय कमेटी सदस्य अरूण मिश्र, राज्य सचिव मण्डल सदस्य सर्वोदय शर्मा, रामपरी, बैंक यूनियन के नेता बी प्रसाद ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम में पटना जिला सचिव मनोज कुमार चन्द्रवंशी, रास बिहारी सिंह, देवेन्द्र चौरसिया सहित अन्य शामिल थे।

मनोज कुमार चन्द्रवंशी

About Post Author

You may have missed