आखिरकार निलंबित किए गए शकील अहमद,साथ में विधायक भावना झा भी हुई निलंबित,प्रदेश अध्यक्ष ने की पुष्टि

पटना।कांग्रेस से बगावत कर चुनाव लड़ रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. शकील अहमद को कांग्रेस ने आखिरकार निलंबित कर दिया गया है।केंद्रीय नेतृत्व ने साथ मे ही अपनी पार्टी की विधायक भावना झा को भी निलंबित कर दिया है।ज्ञात हो की डॉ. शकील अहमद बिहार के मधुबनी से चुनाव लड़ रहे हैं। इसके साथ ही मधुबनी के बेनीपट्टी से कांग्रेस विधायक भावना झा को भी पार्टी ने निलंबित कर दिया गया है। बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष मदन मोहन झा ने पार्टी के इस कार्रवाई की पुष्टि कर दी है।महागठबंधन के आधिकारिक उम्मीदवार के मैदान में रहने के बावजूद शकील अहमद निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में है। राजद एवं अन्य सहयोगी दलों की शिकायत पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोती लाल वोरा के नेतृत्व में बनी पार्टी की अनुशासन समिति ने यह निर्णय लिया है। कांग्रेस ने डॉ. शकील अहमद और उनको सहयोग कर रहीं भावना झा के खिलाफ यह कार्रवाई चुनाव से ठीक एक दिन पहले की है। मधुबनी में पांचवें चरण में सोमवार को मतदान होना है।

सूत्रों के मुताबिक डॉ. शकील अहमद ने शनिवार को मधुबनी में पत्रकारों से वार्ता कर दावा किया था कि उन्हें कांग्रेस का समर्थन हासिल है। पत्रकार सम्मलेन की वीडियो के साथ राजद सहित महागठबंधन के सभी दलों ने आपत्ति जताते हुए कांग्रेस नेतृत्व से उनके ऊपर कार्रवाई की मांग की थी।
अबतक डॉ. शकील अहमद पर कार्रवाई करने से परहेज कर रहे कांग्रेस नेतृत्व ने इस शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला अनुशासन समिति को सौंपा दिया था जिसके सचिव मोतीलाल वोरा हैं। समिति ने डॉ. शकील अहमद और उन्हें सहयोग दे रहीं विधायक भावना झा को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का निर्णय लिया। मधुबनी में महागठबंधन की ओर से विकासशील इंसान पार्टी (वीआइपी) के बद्री पूर्वे चुनावी मैदान में हैं। उनके खिलाफ भाजपा ने सिटिंग सांसद हुकुमदेव नारायण यादव के पुत्र अशोक यादव को अपना प्रत्याशी बनाया है।

About Post Author

You may have missed