September 18, 2026

झारखंड : शादी से दो दिन पहले कोरोना पॉजिटिव इंजीनियर की मौत, छाया मातम

कोडरमा(झारखंड)। जिले के जयनगर प्रखंड के सतडीहा गांव में एक इंजीनियर की शादी से दो दिन पहले मौत हो गई। बता दें कि वह कोरोना पॉजिटिव थे। मंजीत यादव की 30 अप्रैल को शादी होने वाली थी। इसी को लेकर दूल्हा-दुल्हन दोनों के घरों में शादी की तैयारी चल रही थी। दूल्हे की मौत होने पर दोनों परिवारों में मातम छा गया। परिजनों के अनुसार मृतक मंजीत यादव हैदराबाद के एक निजी कंपनी में इंजीनियर था।

बुधवार को उसके लग्न बांधने का मुहूर्त था। बताया जा रहा है कि वे कुछ दिन पहले शादी के लिए घर आया था। उनके पिता विजय यादव धनबाद में नौकरी करते हैं, जहां मनजीत दो दिन पहले कुछ खरीदारी के लिए गए थे। इसी बीच उनकी तबीयत खराब हो गई। मंगलवार को वह अपने घर आए और यहां कोरोना जांच में पॉजिटिव पाए गए। इसी बीच मंगलवार को हालत बिगड़ने पर उसे तिलैया स्थित एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया था। जहां बुधवार की शाम उसकी मौत हो गई।

You may have missed