PATNA : बाढ़ एनटीपीसी परियोजना से निष्कासित ठेका मजदूर एकबार फिर से होंगे बहाल

पटना, (अजीत)। एनटीपीसी बाढ़ परियोजना से निष्कासित ठेका मजदूरों को पुनः नौकरी पर रखवाने की सुनवाई श्रम अधीक्षक सुजाता सिंह के समक्ष हुई जिसमे यूपीएल कम्पनी से प्रेम रंजन, हरी कंस्ट्रक्शन से सतीश कुमार, मुनेश्वर कम्पनी के ठेकेदार तथा यूनियन की ओर से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष करणवीर सिंह यादव उर्फ लल्लू मुखिया एवम प्रदेश अध्यक्ष राजू प्रसाद उपस्थित रहे। गुरुवार को लगभग 1घण्टे की सुनवाई में आज तय हुआ कि अगली तारीख 19 दिसंबर को हरी कंस्ट्रक्शन से निस्कासित 8 मजदूरों को पुनः नौकरी पर रखने के लिए गेटपास जारी कर श्रम अधिकारी को लिखित सूची सौपेगे वही दूसरी कम्पनी मुनेश्वर नवीन अपने 7 निस्कासित मजदूरों को पुनः नौकरी पर रखने के लिए गेटपास जारी करने का लिखित भरोसा दिया। आज की कार्यवाही से ठेका मजदूरों में खुशी की लहर दौड़ गई तथा मजदूरों ने लल्लू मुखिया जिंदाबाद के नारे लगाए। वही दूसरी ओर किसानों तथा ठेका मजदूरों की अन्य समस्याओं पर उप मुख्य श्रमायुक्त केंद्रीय के समक्ष दिनाक 14.12.2022 को सुनवाई होना निश्चित हुआ है। इसके साथ ही भू विस्थापित किसानों की समस्याओं पर केंद्रीय श्रम एवम रोजगार मंत्री भारत सरकार ने पत्र जारी कर कार्यवाही करने का लिखित भरोसा दिया है।

About Post Author

You may have missed