September 25, 2026

पटनावासियों को सौगात : 259.81 करोड़ लागत से सैदपुर नाला पर पहाड़ी तक सड़क का होगा निर्माण, CM नीतीश ने किया शिलान्यास

पटना। पटनावासियों को जल्द ही एक और सड़क का सौगात मिलने वाली है। बता दे की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज सात निश्चय-2 के तहत पटना शहर के सैदपुर नाला के जीर्णोद्धार की योजना का शिलापट्ट अनावरण कर शिलान्यास किया। बता दे की सैदपुर नाले पर सैदपुर से पहाड़ी तक सड़क निर्माण की जाएगी। शिलान्यास करने के बाद मुख्यमंत्री ने सैदपुर नाला का निरीक्षण भी किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। बता दे की 5.61 किलोमीटर लंबाई वाले सैदपुर नाला के जीर्णोद्धार कार्य के लिए 259.81 करोड़ रूपए की राशि खर्च की जा रही है। वही इस नाले के दोनों तरफ दो-दो लेन की सड़कें होगी। इन दो लेन के सड़कों के सम्पर्क हेतु पुलिया की व्यवस्था की गई है। इस योजना के पूर्ण होने से अटल पथ तथा जेपी गंगा पथ तक आवागमन की बेहतर सुविधा आम नागरिकों को उपलब्ध हो सकेगी। नाले की सुचारू रूप से सफाई हेतु मशीन की व्यवस्था की गई है जो आसानी से नाले में उतर सके। वही इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, वित्त वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, पटना की मेयर सीता साहू, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ नगर विकास एवं आवास विभाग के अपर मुख्य सचिव अरूणीश चावला, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, पटना के प्रमंडलीय आयुक्त कुमार रवि, पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह, पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा, पटना नगर निगम के आयुक्त अनिमेष पराशर सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

You may have missed