PATNA : PMCH में तैनात सिपाही ने सहयोगी सिपाहियों पर तानी बंदूक, किसी प्रकार की अनहोनी नहीं, DSP ने कहा- मेंटली डिस्टर्ब था पुलिसकर्मी

पटना। पटना पुलिस के एक ऑन ड्यूटी सिपाही ने अपने सहयोगी सिपाहियों पर ही सरकारी हथियार तान दिया। बता दे की सिपाही के हाथ में इंसास राइफल थी। इसमें गोली भी भरी हुई थी। यह देख कुछ समय के लिए सहयोगी सिपाहियों के हाथ-पांव फूल गए। वही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। किसी प्रकार की अनहोनी होती, उसके पहले हथियार तानने वाले सिपाही को बातों में उलझाया गया। शांति पूर्ण तरीके से बहला-फुसलाकर उसके हाथों से पहले हथियार और बाद में उसके पास गोलियां ले ली गई। तब जाकर मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। वही यह पूरा मामला PMCH का है। बता दे की PMCH में कैदी वार्ड है। जहां राज्य के सभी जेलों से बीमार कैदियों को इलाज के लिए लाया जाता है। उस वक्त इस वार्ड में 2 कैदी और बैरक में कुल 5 पुलिस वाले मौजूद थे। अचानक से ऑन ड्यूटी सिपाही देवनाथ चौधरी ने सरकारी हथियार को अपने सहयोगी सिपाहियों पर तान दिया था। इसकी हरकतों से सभी लोग खौफ में आ गए थे। वही इस मामले की जानकारी TOP प्रभारी अमरेंद्र कुमार और फिर पीरबहोर थाना को दी गई। तब मौके पर पुलिस के टीम पहुंची। वही सहयोगी सिपाहियों ने बताया कि देवनाथ पहले दीवार की तरफ घूम कर अकेले बात कर रहा था। फिर जोर-जोर से चिल्लाने लगा।

वही इसके बाद कहने लगा कि उसका संपर्क अमेरिका से हो गया है। वहां से लोग आ रहे हैं। एक धर्म का नाम लेकर कहने लगा कि उससे जुड़े लोग ही उसे बचा सकते हैं। इसके बाद ही वो अपना हथियार लहराने लगा। फिर सामने तान दिया। वही कैदी वार्ड में अजीब सी हरकत करने वाला सिपाही देवनाथ चौधरी पटना जिला बल का सिपाही है। बता दे की वह 2008 बैच का सिपाही है। पिछले 3 महीने से PMCH के कैदी वार्ड में उसकी पोस्टिंग है। बैरक में एक अफसर के साथ कुल 5 सिपाही रह रहे थे। पिछले दो-तीन दिनों से उसकी हरकतें सही नहीं थी। इस मामले पर DSP टाउन अशोक कुमार सिंह से बात की गई। इनके अनुसार सिपाही देवनाथ मेंटली डिस्टर्ब हो गया है। इस कारण PMCH में ही साइकेट्रिस्ट से दिखाया गया। उसकी काउंसलिंग कराई गई। अब उसका इलाज चल रहा है। न तो कोई गोली चली और न ही किसी प्रकार की अनहोनी हुई। उसके सरकारी हथियार और गोली को जब्त कर लिया गया है।

About Post Author

You may have missed