September 16, 2026

प्रॉपर्टी के लालच में बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर रची सास की हत्या की साजिश, 10 लाख की सुपारी देकर करवाया मर्डर

पटना। पटना पुलिस ने रूना देवी हत्याकांड को लेकर बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने बताया की संपत्ति विवाद में मृतका की बहू ने आशिका के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। बताया जा रहा है की शूटरों को 10 लाख रुपए की सुपारी दी गई थी। 4 बदमाशों को अलग-अलग जगहों से हायर किया गया था। पुलिस ने बहू व चारों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। वही हत्या में उपयुक्त 1 देसी पिस्तौल, 2 देसी कट्टा, 6 जिंदा कारतूस व 10 मोबाइल फोन बरामद किया गया है। सिटी SP पश्चिम राजेश कुमार ने इसकी पुष्टी की है। उन्होंने बताया कि प्रॉपर्टी विवाद में बहू ने सुपारी देकर सास की हत्या कराई थी। पति की हत्या के बाद बहू काजल उर्फ बबली की सास रूना देवी से नहीं बनती थी। आए दिन दोनों के बीच विवाद होता था। जिसके बाद से वो अपने मायके में ही रहती थी। वही इस बीच एक युवक से उसका अवैध संबंध हो गया। प्रॉपर्टी की लालच में आकर रास्ते से सास को हटाने के लिए काजल देवी ने हत्या की साजिश रची। विक्रम थाना क्षेत्र के युवक के साथ मिलकर 10 लख रुपए की सुपारी दानापुर के रहने वाले हत्यारे को दिया गया। वही उसके बाद दो-तीन दिन तक रूना देवी की रेकी की गई। शुक्रवार को सुबह करीब 11 बजे 4 की संख्या में नाकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने शादी की कार्ड देने की बात कहकर पहले महिला का नाम कन्फर्म किया। फिर गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद चारों शूटर फरार हो गए थे। वही इसके बाद बिहटा पुलिस ने कड़ाई से बहू से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। काजल देवी ने बताया कि हत्या के लिए 10 लाख की सुपारी दी गई थी। हत्या में शामिल रिशु कुमार जो पहले से कई बदमाश घटना में भी शामिल है। आरोपियों की पहचान खगौल थाना क्षेत्र के रिशु कुमार, नौबतपुर के पवन बाबू, विक्रम थाना क्षेत्र के आशीष कुमार, अभिषेक कुमार व कंचनपुर की बबली कुमारी उर्फ काजल के तौर पर हुई है।

You may have missed