October 16, 2026

कांग्रेस नेता हिमांशु कुमार का निधन, प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार सहित वरिष्ठ नेताओं ने जताया शोक

पटना। कांग्रेस पार्टी के नेता एवं उत्तर बिहार किसान कांग्रेस के अध्यक्ष हिमांशु कुमार का आज असामयिक निधन हो गया। उनके निधन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार ने गहरा शोक व्यक्त किया है और कहा कि वे आजीवन किसानों के उत्थान के लिए उन्होंने कार्य किया और लगातार विभिन्न मंचों पर और पार्टी फोरम में उनके हक की आवाज उठाते रहें। उनके निधन से हमने एक क्रांतिकारी नेता खो दिया है। पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों में बढ़ चढकर उन्होंने सदैव हिस्सा लिया करते थे। उनके निधन से कांग्रेस पार्टी की अपूरणीय क्षति हुई है। ईश्वर उनकी दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करे। बिहार  कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावारू, डॉ शकील अहमद खान, डॉ मदन मोहन झा, डॉ शकील अहमद , मोतीलाल शर्मा, कृपानाथ पाठक, प्रेमचन्द्र मिश्रा, राजेश राठौड़, अजय चौधरी, डॉ हरखू झा, भावना झा ने हिमांशु कुमार के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

You may have missed