बिहार विधानसभा उपचुनाव में गोपालगंज से कांग्रेस का पत्ता कटा, पिछली बार कांग्रेस से आसिफ गफूर को मिला था टिकट

  • राजद प्रत्याशी मोहन गुप्ता को गोपालगंज से मिला टिकट
  • मोकामा में अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी राजद प्रत्याशी

पटना, अजीत। बिहार में गोपालगंज और मोकामा सीट पर होने वाले उपचुनाव में महागठबंधन के उम्मीदवार राजद से मोहन कुमार गुप्ता गोपालगंज सीट से एवं मोकामा सीट से पूर्व विधायक अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी को उतारा गया है। बता दे की राजद ने कांग्रेस से गोपालगंज विधानसभा की सीट छीन ली है। 2020 के विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की तरफ से गोपालगंज विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी आसिफ गफुर चुनावी मैदान में उतरे थे। लेकिन इस बार उपचुनाव में राजद ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। इससे पहले कांग्रेस नेता आसिफ गफूर गोपालगंज के बरौली विधानसभा सीट से सभी विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमा चुके हैं। बता दें कि कांग्रेस नेता आसिफ गफूर बिहार के भूतपूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय अब्दुल गफूर के पुत्र हैं और कांग्रेस पार्टी में लगातार सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी आसिफ गफूर को गोपालगंज सीट पर मतदाताओं का बहुत अच्छा रिस्पांस मिला था। लेकिन पूर्व सांसद गोपालगंज साधु यादव के निर्दलीय चुनाव लड़ जाने से वहां महा गठबंधन और कांग्रेस प्रत्याशी आसिफ गफूर को चुनाव में शिकस्त खानी पड़ी थी। वही गोपालगंज सीट से विधानसभा चुनाव में साधु यादव के खड़ा हो जाने से यादव मतदाताओं का वोट महागठबंधन प्रत्याशी आसिफ गफूर को नहीं मिल पाया था। जिसका खामियाजा भुगतना पड़ा और बीजेपी प्रत्याशी अशोक लगातार चौथी बार निर्वाचित हुए थे। हालांकि इस बार भी गोपालगंज सीट से होने वाले उपचुनाव में साधु यादव के चुनाव लड़ने की खबरें आ रही हैं। हालांकि अभी तक उन्होंने इसकी घोषणा नहीं की है।

वही बिहार में दो सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए महागठबंधन के दलों ने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। दोनों ही सीट पर राजद के प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। गोपालगंज और मोकामा विधानसभा सीट पर नामांकन की प्रक्रिया जारी है, वोटिंग 3 नवंबर को होगी। मिली जानकारी के अनुसार गोपालगंज सीट पर नीतीश कुमार की जदयू, हम और वाम दल ने पहले ही राजद को सीट देने की सहमति जता दी थी। वही इसके बाद कांग्रेस को भी समर्थन करना पड़ा। अब दोनों सीटों पर राजद का सीधा मुकाबला बीजेपी से होगा। गोपालगंज सदर सीट पूर्व मंत्री और बीजेपी नेता सुभाष सिंह के निधन के बाद खाली हुई थी। पिछले कुछ दशकों के चुनाव पर नजर डालें तो गोपालगंज में अक्सर मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच ही रहा है। पिछले दिनों उपचुनाव की घोषणा के बाद कयास लगाए जा रहा था कि महागठबंधन में गोपालगंज सीट से कांग्रेस का उम्मीदवार उतारा जा सकता है। हालांकि अब गोपालगंज में कांग्रेस का पत्ता कट गया है। यहां से राजद के उम्मीदवार मोहन कुमार गुप्ता को टिकट दिया गया है। मोकामा सीट जहां आरजेडी का गढ़ मानी जाती है। वहीं  गोपालगंज सदर सीट पर बीजेपी की अच्छी पकड़ है। भाजपा के दिवंगत विधायक सुभाष सिंह यहां से लगातार चार बार बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीते हैं।

About Post Author