पटना में शीतलहर चलने के कारण पड़ी कड़ाके की ठंड, दिन में छाया घना कोहरा

पटना। बिहार की राजधानी पटना समेत पूरे बिहार के अधिकांश जिलों में कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो गया है। राज्य के अलग-अलग जिलों में पछुआ पवन के कारण शीतलहर चलना शुरू हो गया जिसके बाद लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। वही बात का राजधानी पटना की तो राजधानी पटना में बुधवार की सुबह से ही ठंडी हवाओं का दौर जारी है। धूप न निकलने के कारण दिन में ही आसमान में कोहरा छाया हुआ है। इसके साथ-साथ अब शीतलहर चलना प्रारंभ हो गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार नए साल में लोगों का स्वागत कड़ाके की ठंड करने जा रहा है जिसके बाद आने वाले दिनों में ठंड में और बढ़ोतरी होने की संभावना जताई जा रही है। वही दो दिनों के बाद प्रदेश के न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से ठंड में वृद्धि हुई है। राजधानी को छोड़कर 21 जिलों के तापमान में गिरावट आई है। प्रदेश में अगले 48 घंटों तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। पछुआ की गति में वृद्धि होते ही न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री की गिरावट होगी। अगले चार दिन यानी 31 दिसंबर के पूर्वानुमान में बताया गया है कि ठंड बढ़ने की संभावना है। उत्तर पश्चिम भारत में अनुकूल मौसमीय सिस्टम के प्रभाव से ठंड बढ़ने, हवा में अधिक नमी एवं लगातार पछिया हवा चलने से उत्तर बिहार के जिलों में ठंड बढ़ने की संभावना है।

बताया जा रहा हैं की सुबह में हल्के से मध्यम कुहासा छा सकता है। आसमान में हल्के बादल एवं मौसम शुष्क रहेगा। खासकर 31 दिसंबर तक न्यूनतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस गिरावट आ सकती है। मंगलवार को राजधानी समेत प्रदेश के अधिसंख्य जिलों में कोहरा छाए रहा। राजधानी में सुबह के समय दृश्यता एक हजार तो पूर्णिया में छह सौ मीटर दर्ज की गई। कोहरे के कारण विमान व यातायात सेवा प्रभावित रही। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, प्रदेश में नमी युक्त हवा का प्रवाह व पछुआ की गति कम होने के कारण दक्षिण पूर्व भागों के हल्की बारिश हुई। घने कोहरे का असर मंगलवार को भी देखने को मिला। विमानों व ट्रेनों के परिचालन पर इसका असर पड़ रहा है। एक दर्जन से अधिक ट्रेनें विलंब से पटना पहुंचीं। दर्जन भर विमानों पर भी घने कोहरे का असर देखने को मिला।

About Post Author

You may have missed