September 20, 2026

प्रदेश में प्रचंड ठंड का कहर जारी: पटना में ठंड-डे, बांका सबसे ठंडा

पटना। बिहार में बर्फीली के चलते 10 दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। प्रदेश में अधिकतर जिलों में बुधवार को काफी घना कोहरा है। सुबह नौ बजे तक 100 मीटर तक की विजिबिलिटी रही। दो दिन से धूप भी नहीं निकल रही है। लोगों को सड़क पर वाहनों की हेडलाइट जलाकर जाना पड़ा। कोहरे की मार ट्रेन और फ्लाइट्स पर पड़ी है। कई ट्रेनें 14 घंटे की देरी से चल रही हैं। यही हाल फ्लाइट्स का है। साढ़े दस बजे तक एक भी फ्लाइट पटना में नहीं उतरी थी। पटना में 25 जनवरी तक आठवीं तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार राज्य भर में अगले पांच दिनों तक कमोबेश इसी तरह का मौसम रहेगा। बुधवार को भी राज्य के उत्तर, दक्षिण पश्चिम और दक्षिण मध्य भागों के कुछ स्थानों में कोल्ड डे होने की संभावना है। पिछले 24 घंटे के दौरान बांका जिला सबसे ठंडा रहा, जहां का न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सर्वाधिक अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस मोतिहारी में रहा। मौसम विभाग ने पटना, शेखपुरा, नवादा, नालंदा, बेगूसराय, लखीसराय, गया, जहानाबाद, अरवल, भोजपुर, औरंगाबाद रोहतास, बक्सर और कैमूर में घने स्तर के कोहरे के साथ ही शीत दिवस (कोल्ड डे) को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वही इसके अलावा प्रदेश के सभी जिलों में शीत दिवस को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि, 25 जनवरी तक भीषण ठंड से राहत नहीं मिलेगी। लेकिन, पछुआ के कारण सुबह-शाम कनकनी रहेगी। पटना सहित 22 शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं पटना समेत 25 शहरों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।

You may have missed