UP में BJP के खिलाफ प्रचार नहीं करेंगे CM नीतीश और आरसीपी सिंह, JDU ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट

पटना। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में जदयू की ओर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रचार करने नहीं जाएंगे। इनके साथ-साथ केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह भी चुनाव प्रचार में शामिल नहीं होंगे। जदयू ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट चुनाव आयोग के पास भेजी है, जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह का नाम नहीं दिया गया है। जदयू ने साफ कर दिया है कि दोनों बड़े नेता इस चुनाव में भाजपा के खिलाफ यूपी में प्रचार नहीं करेंगे। बता दें कि अब तक जदयू ने यूपी विस चुनाव में 26 सीटों पर लड़ने की घोषणा की है। इसमें 20 उम्मीदवार उतारे गए हैं। इन 20 उम्मीदवारों में ज्यादातर कुर्मी समाज से हैं।
जदयू ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट: यूपी विधानसभा में जदयू ने राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह को सबसे ऊपर रखा है। केसी त्यागी दूसरे नंबर पर हैं। उपेंद्र कुशवाहा तीसरे नंबर पर हैं। वहीं जदयू ने कर्पूरी ठाकुर के पुत्र और राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर को स्टार प्रचारक बनाया है। इस चुनाव में बिहार के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा भी चुनाव प्रचार करने जाएंगे। मुस्लिम चेहरा के तौर पर गुलाम रसूल बलियावी भी प्रचार करेंगे। चुनाव प्रचार में उत्तर प्रदेश के जदयू प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल स्टार प्रचारक होंगे। वहीं युवा जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार सिंह को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है। लेकिन नीतीश कुमार और आरसीपी सिंह इस स्टार प्रचारकों की लिस्ट में नहीं है।
कारण बताने से जदयू ने किया साफ इंकार: इसको लेकर जब जदयू के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव केसी त्यागी से बात की गई तो उन्होंने यह साफ कहा कि नीतीश कुमार और आरसीपी सिंह चुनाव प्रचार में नहीं जाएंगे। हालांकि उन्होंने यह भी कहा मुख्यमंत्री कुछ इलाकों में वर्चुअल रैली करेंगे। उन्होंने यह बताने से साफ मना कर दिया की क्या वजह है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार या फिर आरसीपी सिंह यूपी चुनाव में प्रचार करने नहीं जा रहे हैं।

About Post Author

You may have missed