पटना में गोवा के CM का पुतला दहन, बिहारियों पर विवादित बयान को लेकर JDU ने निकाला अर्थी जुलूस

पटना। गोवा के CM प्रमोद सावंत के द्वारा बिहार और यूपी के लोगों के लिए किए गए अमर्यादित टिप्पणी के खिलाफ युवा JDU ने कारगिल चौक पर अर्थी जुलूस निकालकर गोवा के मुख्यमंत्री का दाह-संस्कार किया। वही युवा JDU के प्रदेश अध्यक्ष दिव्यांशु भारद्वाज ने कहा कि भाजपा और उनके नेताओं के अंदर से लगातार बिहार के प्रति जो उनका भाव है वह बाहर निकल रहा है। युवा JDU के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बिहार ने नालंदा विश्वविद्यालय के माध्यम से पूरे दुनिया को ज्ञान दिया, बिहार ने लोकतंत्र दिया, जिस बिहार ने गुरु गोविंद सिंह को दिया, जिस बिहार ने शून्य को दिया, यही नहीं जिस बिहार ने देश को प्रथम राष्ट्रपति दिया, अनगिनत IAS व IPS दिया, उस बिहार के प्रति भाजपा और उनके समर्थित लोगों की जो सोच है वह बार-बार उनके भीतर से बाहर आ जाती है। वही उन्होंने कहा कि बिहार के बदौलत BJP केंद्र की सत्ता पर काबिज है और जिस बिहार ने 40 में से 39 लोकसभा के सदस्य भाजपा को जीता करके भेजा है, उस पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के द्वारा लगातार बिहार के प्रति जहर उगलना काफी दुर्भाग्यपूर्ण है।

यह उनकी कुत्सित मानसिकता को दर्शाता है। बिहार की जनता सब कुछ जान चुकी है आने वाले चुनाव में इसका मुंहतोड़ जवाब देगी। पूर्व में भी बिहार के DNA पर भाजपा के द्वारा सवाल उठाया गया था। उस समय में भी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में BJP और उनके लोगों को जवाब दिया गया था। जब-जब बिहारी अस्मिता पर उनके द्वारा सवाल उठाया जाएगा हमारी तरफ से पुरजोर विरोध किया जाएगा। हमें गर्व है कि हम बिहारी हैं। वही उन्होंने कहा कि पगड़ी वाले नेता जो पूरे बिहार में घुम-घूम कर लंबा-लंबा वादा किये फिर रहे हैं उनको अपने नेताओं से पूछना चाहिए कब तक बिहार का अपमान करेंगे। वही इस कार्यक्रम में युवा जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष पटेल, नागेंद्र गिरी प्रदेश महासचिव अरुण कुमार उर्फ सिपाही, रिंकल पटेल, अभय सिंह, मनीष कुमार, मनीष सिंह पुरुषोत्तम पुष्पेश, राहुल झा, प्रदेश सचिव रणविजय चौहान, उत्कर्ष कश्यप, मुकुल कुमार, विकास मिश्रा, राहुल सिन्हा, विक्की पासवान, विक्की यादव हसन, जहांगीर सहित युवा जदयू के सैकड़ों साथी उपस्थित रहे।

About Post Author

You may have missed