बिहार में कुछ छूट के साथ बढ़ सकता है लॉकडाउन, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस दिन कर सकते घोषणा, जानिए, कब से कब तक रहेगा लॉकडाउन का चौथा चरण

पटना। बिहार सरकार कोरोना को लेकर कोई भी खतरा लेना नहीं चाहती इसीलिए प्रदेश में लॉकडाउन को बढ़ सकता है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इसकी खुद निगरानी कर रहे हैं। लॉकडाउन का चौथा चरण 2 जून लागू हो सकता है। जो सात जून तक रहेगा। इसमें कुछ छूट मिल सकती है। सीएम इसका एलान सोमवार को कर सकते हैं। फैसले से पहले नीतीश कुमार ने सभी जिलों के डीएम व प्रधान सचिव से शनिवार को हाईलेवल मीटिंग की।

मीटिंग में शामिल एक अधिकारी के मुताबिक, सरकार 7 जून तक लॉकडाउन को बढ़ा सकती है। वहीं, केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय की तरफ से देश के सभी राज्यों को 30 जून तक कोरोना को लेकर कोई कोताही नहीं बरतने की अपील की गई है। फिलहाल, बिहार में एक जून तक लॉकडाउन है।

बिहार में कोरोना की रफ्तार थम गई है। प्रदेश सरकार के एक अधिकारी के मुताबिक नीतीश कुमार इस लॉकडाउन के परिणाम से काफी उत्साहित हैं। लॉकडाउन के दौरान बरती गई सख्ती का परिणाम है कि बिहार देश में सबसे तेजी से रिकवरी करने वाला प्रदेश बन गया है।

यहां का पॉजिटिविटी रेट भी काफी कम हो रहा है। इस बाबत सरकार अब एक चरण और लॉकडाउन करके कोरोना को पूरी तरह से मात देना चाहती है। बिहार सरकार ने पहले चरण में 11 दिन, दूसरे चरण में 10 दिन और तीसरे चरण में 7 दिन का लॉकडाउन लगाया था। अब चौथा चरण 6 दिन का होगा। बिहार में 5 मई से लॉकडाउन चल रहा है।

About Post Author

You may have missed