विश्वबंधु पुस्तकालय व संस्थान के आम चुनाव में कई को मिली अहम जिम्मेवारी

फतुहा। फतुहा प्रखंड के धरोहर के तौर पर विश्व बंधु पुस्तकाल अनुमंडल में अपना एक अलग स्थान रखता है। इस संबंध में बताया गया कि इस पुस्तकालय की स्थापना वर्ष 1937 में की गयी थी और आज भी जिले में यह पुस्तकाल अपना एक अलग स्थान रखता है। इसी के आलोक में रविवार को पुस्तकालय परिसर में आम सभा के माध्यम से चुनाव आयोजित की गयी। जिसमें अध्यक्ष के तौर पर रामजी प्रसाद, उपाध्यक्ष के तौर पर सुरेंद्र नारायण मिश्रा, महासचिव के तौर पर सतीश कुमार, संयुक्त सचिव के तौर पर सीताराम प्रसाद, पुस्तकालय के सचिव सिद्धनाथ चक्रवर्ती, सहायक सचिव राजीव रंजन तथा कला एवं संस्कृति सह मीडिया सचिव संजय भूषण प्रसाद, समाज कल्याण एवं महिला विकास सचिव श्रीमती गीता देवी, प्रबंध कार्यकारिणी में विजय कुमार गुप्ता, दयानंद प्रसाद, वृंदा प्रसाद, नीरज कुमार, शाशिदेव किशोर, महेंद्र पासवान एवं अंकेक्षक के तौर पर ज्योति प्रकाश चुने गये। मौके पर चुने गये नये अधिकारियों ने पुस्तकालय को उचाईयों तक ले जाने का संकल्प लिया। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष वृंदा प्रसाद ने बताया कि इस पुस्तकालय से जुड़े कई सदस्य आज भी देश व राज्य के उंचे-उंचे पदों पर सेवा दे रहे हंै यह पुस्तकालय  के साथ फतुहा के लिये गर्व की बात है।

About Post Author

You may have missed