लोजपा अध्यक्ष ने तेजस्वी को दी नसीहत, कहा- तेजस्वी में ज्ञान का अभाव: चिराग

पटना। लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने राजद नेता तेजस्वी यादव को नसीहत दी है। उन्होंने तेजस्वी को नागरिकता संशोधन अधिनियम को सही तरीके से पढ़ने की नसीहत दे डाली है। साथ ही उन्होंने तंज कसते हुए कहा है कि ‘उनमें’ ज्ञान का अभाव है। लोजपा अध्यक्ष ने कहा कि तेजस्वी यादव कम पढ़े-लिखे हैं। इसी कारण ज्ञान का अभाव है। साथ ही कहा कि तेजस्वी यादव को नागरिकता संशोधन अधिनियम सही तरीके से पढ़ना चाहिए। उसके बाद कोई स्टैंड अपनाना चाहिए। चिराग पासवान ने नागरिकता संशोधन कानून का विरोध कर रहे लोगों को नागरिकता संशोधन अधिनियम पढ़ने की नसीहत दी। सीएए के विरोध में आरजेडी द्वारा बुलाये गये बिहार बंद को लेकर उन्होंने उक्त बातें कहीं। श्री पासवान ने कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम से भारत के मुसलमानों को कोई खतरा नहीं है। जानबूझकर अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा की जा रही है। उन्होंने कहा कि सीएए पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को भारत की नागरिकता देने का कानून है। भारत में रह रहे लोगों से नागरिकता छीनने का यह कानून नहीं है। साथ ही कहा कि देश में जान-बूझ कर अराजकता का माहौल पैदा किया जा रहा है।

About Post Author

You may have missed