मलमास मेले की तैयारियों का निरीक्षण करने आज एक दिवसीय दौरे पर राजगीर पहुंचेंगे मुख्यमंत्री, तैयारियों की करेंगे समीक्षा

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मलमास मेले की तैयारियों का जायजा लेने आज शाम 6 बजे राजगीर पहुंच रहे हैं। आगामी 18 जुलाई से मलमास मेले की शुरुआत होने वाली है। इसे लेकर राजगीर में पिछले 2 महीनों से तैयारियां चल रही है। राजगीर के स्टेट गेस्ट हाउस मैदान में श्रद्धालुओं के रहने के लिए टेंट सिटी का निर्माण पर्यटन विभाग द्वारा किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, राजगीर में मुख्यमंत्री आज रात में विश्राम करेंगे और कल सुबह 18 जुलाई को राजगीर में लगने वाले मलमास मेला की तैयारी की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री राजगीर में कुंड का भी दौरा करेंगे और इसे कैसे बेहतर बनाया जाए उसकी आगे रणनीति तैयार करेंगे। इसके लिए पर्यटन विभाग की टीम द्वारा स्थल निरीक्षण किया जा चुका है। बरसात के मौसम में मेले के आयोजन को देखते हुए स्टेट गेस्ट हाउस मैदान में मिट्टी भराई कर समतलीकरण का कार्य किया जा रहा है। मेला आयोजन से संबंधित विभिन्न प्रकार के अस्थाई संरचनाओं यथा टेंट सिटी, प्रतीक्षालय पंडाल, यूरिनल, शौचालय, चेंजिंग रूम, मेडिकल सेंटर, नियंत्रण कक्ष, पुलिस आउटपोस्ट, वॉच टावर, प्याऊ आदि के निर्माण के लिए सभी निर्धारित स्थलों का लेआउट मैपिंग सुनिश्चित करने का निर्देश एसडीओ राजगीर, भूमि सुधार उप समाहर्ता राजगीर एवं कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद राजगीर को दिया गया है। मुख्यमंत्री राजगीर में चल रहे, मलमास मेले की तैयारी का जायजा लेंगे। इसके बाद अधिकारियों के साथ आरआईसीसी राजगीर सभागार में बैठक भी करेंगे। मुख्यमंत्री राजगीर में ही आज रात्रि विश्राम करेंगें। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिले के अधिकारियों में हलचल देखी जा रही है। सड़क मार्ग से मुख्यमंत्री पटना से राजगीर पहुंचेगें। इसे लेकर जगह-जगह पर पुलिस बलों की भी तैनाती की गई है। मलमास मेले में सुरक्षा के दृष्टिकोण से संपूर्ण मेला क्षेत्र में 48 जगह टीओपी बनाया जाएगा। जहां पुलिस पदाधिकारियों के साथ दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त रहेंगे। इसके अलावे संपूर्ण मेला क्षेत्र में पब्लिक एड्रेस सिस्टम की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
सीएम मलमास मेला स्थल का करेंगे दौरा
राजगीर में लगने वाले मलमास मेला की तैयारी को लेकर राजगीर से कुछ पंडा गुरुवार को मुख्यमंत्री से मिलने आए थे और मुख्यमंत्री को राजगीर आने का न्योता दिया। उसी के बाद यह कार्यक्रम बना है और मुख्यमंत्री आज शाम राजगीर पहुंच जाएंगे और कल सुबह राजगीर मे लगने वाले मलमास मेला स्थल का दौरा करेंगे। फिर बैठक कर आगे की रणनीति तैयार करेंगे। कल ही मुख्यमंत्री पटना लौट आएंगे पटना में कल बाढ़ सुखाड़ को लेकर उच्च स्तरीय बैठक करने वाले हैं।

About Post Author

You may have missed