कुंभकरण के जैसे नींद में है नीतीश, बिहार बदहाल है फिर भी मुख्यमंत्री देख रहे प्रधानमंत्री का सपना : चिराग पासवान

  • लोजपा (आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सीएम पर साधा निशाना, चिराग बोले- कुंभकरण के जैसे नींद में सोने वालों को अब जागना होगा

पटना। बिहार के भागलपुर में हुए पुल हादसे पर सियासत जारी है। एक तरफ सरकार इस घटना को लेकर एक्शन मोड में है तो दूसरी तरफ बिहार के विपक्ष में बैठी लगातार नीतीश कुमार पर सवाल उठा रही है। इसी कड़ी में अब लोजपा (आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने जमकर सवाल पूछे हैं। चिराग ने कहा कि – नीतीश कुमार कुंभकरण की नींद में सोए हुए हैं,अब इनको जागना होगा। लोजपा (आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि- नीतीश कुमार जी सुशासन सिर्फ कहने से नहीं होता है। जागना है अब आपको नींद से, जिस कुंभकरण की नींद में मुख्यमंत्री सोए हैं भगवान जाने कैसे उनको नींद आती है। इनकी आत्मा कैसे गवाही देती है कि बिहार मेरा लूटता जा रहा है और यह निकला निकले हुए हैं विपक्षी को एकजुट करने में, देश में अपने आप को नेता बनाने में। जब आपकी प्राथमिकता बिहार है ही नहीं तो इस्तीफा क्यों नहीं देते। नीतीश कुमार को बिहार की तनिक भी चिंता नहीं है। राज्य में पुल गिर रही है। लोगों की सरेनाम हत्या हो रही। इसके बाबजूद सीएम कुंभकरण की तरह सोए रहते हैं। लेकिन अब उनको नींद से जागना होगा तभी उनका कुछ हो सकता है। वरना बिहार के लोग उनको इसी कदर छोड़ देंगे। वही मुझे यह समझ में नहीं आता कि बिहार लगातार पिछड़ता जा रहा है और उसके बावजूद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कोई फर्क नहीं पड़ता आखिर उनको नींद कैसे आ जाता है यह सवाल बरकरार है। उनकी सरकार में सुशासन बिल्कुल मरती हुई दिख रही है। बिहार हमारा लूटता जा रहा, बर्बाद होता जा रहा है और ये निकले हुए है विपक्षी एकता करने। उनको देश का नेता बनना है, उससे पहले यहां का तो नेता बन लें। चिराग से जब यह सवाल किया गया कि आप किस पार्टी का हिस्सा हैं तो उन्होंने दो टूक अंदाज में कहा कि- न तो हम केंद्र सरकार का हिस्सा हैं और न ही राज्य सरकार का। हम बस सही को सही और गलत को गलत बोलना जानते हैं।

About Post Author

You may have missed