पटना में अचानक बदला मौसम : 11 जिलों में बारिश के आसार, सुहाना होगा मौसम

पटना। बिहार में 13 दिनों की बारिश के बाद बिहार में शुष्क मौसम की शुरुआत हो रही है। हालांकि गुरुवार को पूर्वी पश्चिम चंपारण, सारण, गोपालगंज, बक्सर, भोजपुर सहित 11 जिलों में बारिश होने के आसार हैं। जिसकी वजह से दिन और रात का तापमान पूरे प्रदेश में स्थिर रहेगा। वही आज अचानक पटना के मौसम में बदलाव देखने को मिला रहा हैं। शुक्रवार को पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। इसका असर तीसरे दिन यानि शनिवार को दिखेगा। इससे पूरे प्रदेश में दिन और रात के तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग के मुताबिक, चक्रवाती हवा का प्रभाव हरियाणा, राजस्थान से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक बना हुआ है। इसके साथ ही टर्फ रेखा पश्चिमी बिहार से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। इससे बिहार के पश्चिमी हिस्से में स्थित 11 जिलों में मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। वहीं 27 जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, छह मई को दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बनने की संभावना है। इससे 8 मई को निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित होगा। जिस कारण पश्चिम बंगाल, झारखंड में तेज बारिश तो बिहार में मध्यम दर्जे की बारिश होगी। तूफान के प्रभाव से केरल में मानसून में रुकावट हो सकती है।
बिहार व झारखंड में बारिश तो राजस्थान में आंधी चलेगी
मई के दूसरे सप्ताह में बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य मध्य प्रदेश में सूखे की स्थिति रहेगी। इस दौरान कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश होगी। हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, तेलंगाना में वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। इसके साथ ही पश्चिमी राजस्थान में धूल भरी आंधी चलने की संभावना है।

About Post Author

You may have missed