कटिहार : मजदूरी कर घर लौट रहे यात्रियों से भरी नाव गंगा नदी में पलटी, 5 लोगों लापता, 2 महिलाओं का शव बरामद

कटिहार। बिहार के कटिहार जिलें में शनिवार शाम यात्रियों से भरी नाव गंगा नदी में डूब गई। वही इस हादसे में 10 लोग डूब गए, जिसमें से 5 लोग अभी तक लापता हैं। वही अभी तक 2 महिलाओं का शव बरामद किया गया। वहीं 3 लोगों को स्थानीय गोताखोरों ने बचा लिया। वही यह घटना कटिहार जिले के बरारी प्रखंड क्षेत्र के मरघिया स्थित गंगा नदी में घटी। वही इधर घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। फिलहाल डूबे लोगों की तलाश जारी है। वही इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि ये सभी लोग मजदूरी करके लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक बीच बरंडी नदी में नाव बेकाबू होकर पलट गई। जिसके बाद 3 लोगों को स्थानीय गोताखोरों ने बाहर निकाला है। जबकि अब तक 5 लोग लापता हैं। इसमें एक बच्चा और 3 महिलाएं भी शामिल हैं।

वही इस खोजबीन के क्रम में स्थानीय गोताखोर ने 2 महिलाओं का शव बाहर निकाला। फिलहाल प्रशासन घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव कार्य में लगा है। मिली जानकारी के मुताबिक गोताखोरों ने 19 वर्षीय रूबी कुमारी और 42 वर्षीय उमा देवी का शव नदी से बाहर निकाला। वही इस घटना की जानकारी मिलते ही विधायक विजय सिंह, बरारी थाना अध्यक्ष, सीओ सहित अन्य पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। जहां नदी में गोताखोरों के द्वारा डूबे हुए व्यक्तियों की तलाश जारी है। लापता लोगों में 6 वर्षीय शकील आलम, 19 वर्षीय बबीता कुमारी, 51 वर्षीय दुखन पासवान, 16 वर्षीय रूचि कुमारी और 14 वर्षीय विकास कुमार लापता हैं।

About Post Author