विधानसभा के पूर्व स्पीकर ने ललन सिंह पर साधा निशान, बोले- JDU विधायक सुरक्षित जगह तलाश रहे, सत्ता चलाने में ये सक्षम नहीं दिखते 

पटना। बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा ने JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह पर जोरदार हमला बोला। वही उन्होंने ने कहा कि ललन सिंह भारी घबराहट और परेशानी में हैं। उनके साथ लंबे समय तक सत्ता भोगने वाले JDU के सभी लोगों की बेचैनी बढ़ी है। शनिवार को महागठबंघन पर जोरदार निशाना साधते हुए कहा कि जदयू का राजद में विलय की जब से चर्चा चली है तभी से JDU के विधायक सुरक्षित आश्रय ढूंढने में जुटे हैं। वही उन्होंने कहा कि सहयोगी तो उनके नेतृत्वकर्ता के लिए आश्रम की व्यवस्था कर चुके हैं, लेकिन ऐसा लगता है कि उन्हें तो खुद ही आश्रय ढूंढना पडेगा। वही उन्होंने साफ तौर पर कहा कि JDU के अधिकांश विधायक पार्टी छोड़ने का मन मिजाज बना चुके हैं। वही उन्होंने कहा कि JDU के ये विधायक जंगल राज से गुंडा राज के सफर को स्वीकार करने को तैयार नहीं है। मुख्यमंत्री मोहदय भले ही जनता राज कह रहे हों लेकिन उनके कथित जनता राज में आम लोगों की छोडिये जनप्रतिनिधि और अधिकारी तक सुरक्षित नहीं है। वही उन्होंने JDU के नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि आज दुर्भाग्य है कि भ्रष्टचारी और जंगलराज को संरक्षित करने वाले पुरोधा की संगति में होने के कारण इनलोगों का भी संवैधानिक संस्थाओं के प्रति अविश्वास बढ़ गया है।

वही आगे विजय सिन्हा ने कहा कि बेगूसराय सहित राज्य के कई जिलों में हत्या के आरोपी अपने ही केस के मामले में ही गवाहों की हत्या कर रहा है और बेखौफ घूम रहा है। इसके बावजूद पुलिस प्रशासन मूकबधिर बैठा है। वही उन्होंने कहा कि सत्ता में बैठे लोग हताश और निराश हैं। अब सत्ता चलाने में ये सक्षम नहीं दिखते। वही उन्होंने कहा कि JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहले इसी CBI के पास राजद के ही नेताओं के भ्रष्टाचार में लिप्त होने का सबूत पहुंचाते थे। लेकिन अब इन्हें ही विश्वास नहीं है। विस के पूर्व स्पीकर ने कहा कि प्रधानमंत्री बनने की महत्वकांक्षा में छोटे भाई अपने सजायाफ्ता बडे भाई को क्लीनचिट देने में जुटे हैं। जैसे उन्हें जेपी आंदेालन या स्वतंत्रता संग्राम की लडाई में भाग लेने के लिए न्यायालय द्वारा सजा सुनाई गई हो।

About Post Author