पटना में एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट से पांच लोग झुलसे, तीन की हालत गंभीर

पटना। राजधानी पटना के बेउर थाना क्षेत्र के दशरथा गांव में गुरुवार की देर रात खाना बनाने के क्रम में अचानक गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में दो महिला सहित पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए पटना के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है, जहां तीन की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि दशरथा गांव में पारस सिंह के मकान में सनी कुमार नाम का युवक कंपटीशन की तैयारी करता है। गुरुवार की देर रात खाना बनने के लिए जैसे ही बड़े गैस को जलाने के लिए लाइटर जलाया। अचानक गैस लीक करने से उसमें आग लग गई। आग लगते ही वहां आसपास के लोग आग को बुझाने का प्रयास करने लगे। इसी क्रम में आग बुझाने की बजाय अचानक सिलेंडर ब्लास्ट कर गया। तेज आवाज से ब्लास्ट करते ही आसपास उपस्थित दो महिला और तीन पुरुष इसकी चपेट में आने से बुरी तरह घायल हो गए। आनन-फानन में लोगों ने सभी घायलों को पटना के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां तीन लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घर के मकान मालिक पारस सिंह ने बताया कि वह और उनकी पत्नी भाग कर किसी तरह अपनी जान बचाई। घायलों में कंचन देवी, सीमा कुमारी, सोनू कुमार, पिंटू महतो एवं रंजन कुमार शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर बेउर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। घटना की पुष्टि फुलवारी शरीफ पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी विक्रम सिहाग ने बताया कि पांच लोग घायल हुए हैं, जिनमें दो महिला शामिल है। सभी घायलों को पारस हॉस्पिटल ले जाया गया जहाँ सभी का इलाज शुरू किया गया। पारस में भर्ती बुरी तरह झुलसे तीन लोगों को अगमकुआं स्थित अपोलो बर्न हॉस्पिटल ले जाया गया है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल सभी घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

About Post Author

You may have missed