भोजपुर शराब बेचने के विवाद में चली गोलियां, 1 की हुई मौत, अन्य 2 घायल

भोजपुर। बिहार के भोजपुर में दो पक्षों में शराब बेचने के विवाद में गोलीबारी हुई जिसमें एक युवक की मौत हो गयी और एक बुजुर्ग घायल है। वहीं बदले में हंसुली से किए गए वार में एक शख्स जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है। मामला बड़हरा थाना क्षेत्र के नथमपलूर गांव का है। कहा जा रहा है कि शराब बेचने को लेकर हुए विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक, मृतक की शिनाख्त भुवन बिंद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नथमलपुर निवासी अखिलेश सिंह और उसके साथियों ने गांव के ही खेदन बिंद और भुवन बिंद को रविवार शाम को शराब बेचने से मना किया, तो वो उनसे उलझ पड़े। विवाद इतना बढ़ गया कि अखिलेश सिंह के साथ मौजूद लोगों ने अपनी राइफल से गोलियां चलानी शुरू कर दी।

जिसके बाद गोली लगने से भुवन बिंद की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस गोलीबारी में 70 वर्षीय खेदन बिंद गंभीर रूप से जख्मी हो गये। जिसका इलाज आरा सदर अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा हैं की घटना के दौरान भुवन बिंद के लोगों ने दूसरे पक्ष के अखिलेश सिंह के गले पर हंसुली से वार कर दिया। जिससे वो गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना की सूचना मिलते ही एसपी हिमांशु कुमार व बड़हरा थाना की पुलिस घटनास्थल पर छानबीन करने पहुंची। पुलिस पर मृत पक्ष के लोगों ने ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। पूरे गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। फिलहाल पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास में जुटी है।

About Post Author

You may have missed