February 11, 2026

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला बुलडोजर : 25 से अधिक घरों को किया गया ध्वस्त, आक्रोशित महिलाओं ने किया सड़क जाम

पटना। राजधानी पटना के आयकर चौराहा स्थित वेद विद्यालय के पास घरों पर बुलडोजर चलाया गया है। वही इसमें 25 से भी ऊपर घरों को तोड़ दिया गया है। वही इसके विरोध में लोगों ने सड़क जाम किया। वही महिलाओं ने सड़क पर बैठकर इसका विरोध किया है। इससे कुछ देर तक यातायात बाधित हो गया। कई एंबुलेंस को भी रास्ते से लौट कर जाना पड़ा। बता दें कि जिला प्रशासन की ओर से 28 अप्रैल को नोटिस जारी किया गया था। वही घर खाली नहीं करने के बाद इनके घरों पर आज बुलडोजर चला दिया गया। स्थानीय लोगों के विरोध के बाद भी जिला प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने का कार्य लगातार किया जा रहा है। वही अब तक 25 से भी अधिक कब्जाधारियों के निर्माण को ध्वस्त किया गया। बताया जा रहा है की मंदिर की कुल जमीन करीब 14 कठ्ठा है। इनमें करीब 10 कठ्ठा पर पक्का और कच्चा अतिक्रमण है।

You may have missed