बिहार : बक्सर में भाई बना भाई का दुश्मन, भूमि विवाद में कुएं में फेंका

बक्सर। बिहार में जमीन विवाद का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पटना सहित प्रदेश में भूमि विवाद को लेकर हिंसा की घटनाएं बढ़ गयी है। रविवार को पटना के जेठूली में जमीन विवाद को लेकर हुई गोलीबारी में 3 लोगों की मौत हो गयी। वही बक्सर में भी जमीन के लिए विवाद को लेकर 2 सगे भाइयों में जमकर मारपीट हुई। वही बात इतनी बढ़ गयी कि जानी दुश्मन बने भाई ने भोला सिंह को कुएं में फेंक दिया। जिसके बाद कुएं से निकालने के लिए भोला सिंह ने अपने परिजनों को आवाज लगायी। आनन-फानन में परिवार और गांव के लोग कुएं के पास पहुंचे जिसके बाद साड़ी की मदद से भोला सिंह को कुएं से बाहर निकाला गया। वही जिसके बाद दोनों के परिवार वालों ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया है। कुएं में गिरने से घायल भोला सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही मारपीट में घायल दोनों पक्ष के लोगों को भी अस्पताल ले जाया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

About Post Author

You may have missed