तेजस्वी पर आरोप लगने के बाद क्या फिर राजद से नाता तोड़ेंगे नीतीश : प्रभाकर मिश्र

  • कभी इसके तो कभी उसके साथ सरकार बना कर राजनीतिक पाप कर रहे नीतीश : प्रभाकर मिश्र

पटना। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर कुमार मिश्र ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘करप्शन पर जीरो टॉलरेंस’ की बात करनेवाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से कब इस्तीफा ले रहे हैं या तेजस्वी यादव को उपमुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा नहीं देने पर खुद कब इस्तीफा दे देंगे? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस सवाल का जवाब बिहार की जनता जानना चाहती है। मिश्र ने आगे कहा कि तेजस्वी यादव सहित लालू परिवार की पेशी बुधवार को दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट में हुई। इसी मामले में तेजस्वी का नाम आने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 2017 में राजद से नाता तोड़ कर भाजपा के साथ सरकार बना ली थी। वही इस बार मुख्यमंत्री क्या करने वाले हैं, इसपर बिहार की जनता की नजर है। जनता जानना चाहती है कि क्या नीतीश कुमार की नीतियां सिर्फ कहने के लिए है, जबकि वास्तविकता कुछ और है। उन्होंने आगे कहा कि महात्मा गांधी ने सात पाप बताये थे, जिसमें एक पाप बिना सिद्धांत की राजनीति करना भी है। नीतीश कुमार बताएं कि कभी इस पार्टी के साथ, तो कभी उस पार्टी के साथ मिलकर सरकार बनाना किस विचारधारा की राजनीति है? क्या यह राजनीतिक पाप नहीं है?

About Post Author

You may have missed