PATNA : दानापुर में झाड़ियों से वृद्ध का शव बरामद, छानबीन में जुटी पुलिस

पटना। दानापुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के खगौल शिवाला मार्ग पर कोठिया ग्रिड के पास सड़क किनारे झाड़ी से एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। शव की हालत से लगता है वो काफी पुराना है। झाड़ी से उठती दुर्गंध पर लोगों ने देखा की एक शव झाड़ियों में पड़ा है। शव की जानकारी मिलते आसपास के लोगो में सनसनी फ़ैल गई। वहीं स्थानीय लोगो ने झाड़ी में शव होने की सूचना शाहपुर पुलिस को दी। जिसके बाद शाहपुर पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। शव की शिनाख्त में पुलिस जुट गई। मृतक के शरीर पर पहने कपड़े के आधार पर शव की पहचान फुलवारी थाना क्षेत्र के अनीसाबाद बल्लमीचक निवासी 65 वर्षीय सकलदीप राय के रूप में हुई। सूचना पाकर मृतक के परिजन दानापुर अनुमंडल अस्पताल पहुंचे। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक का पुत्र सुशांत कुमार ने बताया कि मेरे पिताजी सात अप्रैल को शाम साढ़े पांच बजे के करीब घर से दाढ़ी बनाने के नाम पर निकले थे। लेकिन देर रात तक घर नही लौटे। परिजनों ने उनको खोजने के हर मुमकिन कोशिश की लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल सका। जिसके बाद उनकी गुमशुदगी का मामला फुलवारी थाना में दर्ज हुई थी। मेरे पिताजी को भूलने की बीमारी थी। इस संबंध ने शाहपुर थानाध्यक्ष मनीष आनंद ने बताया कि कोठिया ग्रिड के पास सड़क किनारे झाड़ी से अज्ञात व्यक्ति का शव संदिग्धावस्था में बरामद किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा। फिलहाल छानबीन की जा रही है।

About Post Author

You may have missed