मुंगेर में घने कोहरे के कारण नाव पत्थर से टकराई, 8 लोगों को किया रेस्क्यू

मुंगेर। गंगा में घने कोहरा के बीच गुरुवार की सुबह बड़ा नाव हादसा हो गया। हालांकि, समय रहते घाट किनारे मौजूद गोताखोर के प्रयास से नाव पर सवार सभी लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया। नाव पर लदे सब्जी की बोरी को भी निकाल लिया गया। नाव पर 11 लोग सवार थे। सात महिला- पुरुष और चार बच्चे थे। गंगा में रेस्क्यू करने वाले प्रशांत कुमार, सौरभ कुमार और विशाल कुमार ने बताया कि जिस नाव से हादसा हुआ उस पर सीता चरण घाट से सब्जी की बोरी लादकर बबुआ घाट के लिए सभी किसान जा रहे थे। लेकिन, घना कोहरा रहने के कारण नाविक को घाट का पता नहीं चला और वह भटक कर बबुआ घाट से सटे कष्टहरणी घाट के समीप पहुंच गया। नाव घाट पर पहुंचते ही 20 फीट तक लगे बड़े-बड़े पत्थर से टकरा गई। गोताखोर ने बताया कि गंगा में तेज रफ्तार से नाव आ रही थी। कोहरे के कारण नाव पत्थर से टकरा गई। जिस कारण नाव का एक भाग पत्थर से टकराकर गंगा में डूबने लगा। नाव डूबने लगा तो नाव पर सवार लोग घबरा गए और अफरा-तफरी स्थिति उत्पन्न हो गई। इस बीच गोताखोर और मछली मारे मछुआरे ने दूसरे नाव से सभी सकुशल निकाला।

About Post Author

You may have missed