गोपालगंज में जमीन विवाद 2 भाई के बीच खूनी संघर्ष; कुल्हाड़ी के वार से महिला समेत 4 ज़ख़्मी

गोपालगंज, बिहार। गोपालगंज में जमीन विवाद में दो भाई के बीच खूनी संघर्ष हो गया। एक भाई ने टांगी से दूसरे भाई पर हमला कर दिया। रोकने आए लोगों पर भी हमला किया। इसके बाद दोनों पक्ष के लोगों के बीच भिड़ंत हो गई, जिसमें महिला समेत 4 लोग जख्मी हो गए हैं। मामला फुलवरिया थाना क्षेत्र के भागवत परसा गांव का है। पड़ोसियों के मुताबिक दोनों के बीच काफी पहले से पारिवारिक विवाद चल रहा है। सभी जख्मी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक भाई ललन प्रसाद अपने घर के दरवाजे पर बैठकर दीवार का प्लास्टर करवा रहे थे। तभी उनके भाई बसंत कुमार टांगी लेकर पहुंच गए। इसके बाद हमला बोल दिया। एक महिला ने आरोपी को पकड़ा तो उस पर भी हमला किया गया। विवाद छुड़ाने आस-पास के लोग भी पहुंचे लेकिन आरोपी बंसत कुमार लगातार टांगी चलाते रहा।

पूरे विवाद का पड़ोस की एक महिला ने कमरे की खिड़की से वीडियो बना दिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद फुलवरिया पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्ष के बयान पर अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुट गयी है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। एसपी आनंद कुमार ने कहा कि इस मामले में पुलिस को कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।

About Post Author

You may have missed