October 16, 2026

PATNA : मनेर प्रखंड कार्यालय परिसर में जनप्रतिनिधियों ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी का पुतला फूंका

मनेर। पटना के मनेर प्रखंड कार्यालय के परिसर में जनप्रतिनिधियों ने विरोध जताकर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी का पुतला दहन किया। पुतला दहन की अध्यक्षता मनेर प्रखंड प्रमुख रिंकी देवी ने की। रिंकी देवी ने बताया कि प्रखंड प्रमुख कार्यालय में बैठकर पंचायत समितियों के साथ मीटिंग कर रहे थे इसी दौरान एक पंचायत समिति ने कहा कि राशन की कालाबाजारी चरम पर है। पंचायत समिति सदस्य संतोष पासवान ने अपने पंचायत में राशन से संबंधित प्रमुख से शिकायत की थी। प्रमुख पति एवं जनप्रतिनिधियों ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी से मिलकर कार्यालय में शिकायत करने गए थे इसी दौरान प्रमुख पति एवं जनप्रतिनिधियों के साथ प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने गाली गलौज बदतमीजी एवं दुर्व्यवहार किया जिससे जनप्रतिनिधियों में आक्रोश व्याप्त है। पुतला दहन में सादिकपुर पंचायत समिति गौतम कुमार, सहित प्रखंड के पंचायत समिति मौजूद रहे। वही प्रखंड प्रमुख रिंकी देवी ने मनेर थाना में एक लिखित आवेदन भी दिया है, जिसकी जांच पुलिस कर रही है।

You may have missed