अफगानिस्तान में नमाज के बाद मदरसे में बम विस्फोट : 15 लोगों की गई जान, करीब 27 लोगों घायल

काबुल। पड़ोसी देश अफगानिस्तान से एक बार फिर बड़े धमाके की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक यह धमाका ऐबक शहर के एक जिहादिया स्कूल में हुआ है। वही इस धमाके में करीब 15 लोगों की मौत हुई है, साथ ही कम से कम 27 लोगों घायल हुए हैं।
मृतकों में 10 छात्र भी शामिल
वही मिली जानकारी के अनुसार यह धमाका दोपहर की प्रार्थना के वक्त हुआ है। वही इस विस्फोट के बाद 15 लोगों की मौत होने की बात सामने आई है। वही करीब 27 लोगो घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही अफगानिस्तान की तालिबान सरकार की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार धमाके के बाद मारे गए कुल लोगों में करीब 10 छात्र भी शामिल है। वही बीते दिनों अफगानिस्तान में एक मोर्टार शेल के फटने के कारण हुआ था। वही इस हादसे में 2 बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकी 2 लोग घायल बताए जा रहे थे। हादसे के लेकर जारी किए गए आधिकारिक बयान में बताया गया था कि धमाका कोई आतंकी हमला नहीं था। यहां खेल-खेल में बच्चों ने एक जिंदा मोर्टार को आग के हवाले कर दिया। जिसके चलते यह धमाका हुआ है। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

About Post Author

You may have missed