पटना में कड़ाके की ठंड के बीच गरीब व जरूरतमंद लोगों को बांटे गए कंबल

  • जरुरतमंदो के काम आना ही सही धर्म-कर्म: सुखदेव सिंह
  • पूर्व विधायक अरुण मांझी ने किया समारोह का उद्घाटन

पटना(अजीत)। पटना के संपतचक नगर परिषद वार्ड नंबर 14, एकतापुरम, भोगीपुर अंतर्गत निर्माणाधीन छत्रपति शिवाजी ग्रींस परिसर के माता सुमित्रा देवी कॉमर्शियल फ्लोर मे समारोह आयोजित कर कबंल वितरण किया गया। वही इस समारोह का उद्घाटन पूर्व विधायक व राज्य महादलित आयोग बिहार के सदस्य अरुण मांझी, ईलाके के जाने-माने वयोवृद्ध समाजसेवी अवकाशप्राप्त सफल किसान व पशुपालक सुखदेव सिंह, संपतचक नगर परिषद वार्ड नंबर 14 की वार्ड सदस्या नीतू कुमारी, सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता रॉकी कुमार एवं बिनेश पासवान के द्वारा देश की प्रथम महिला शिक्षिका एवं समाज-सुधारिका माता सावित्रीबाई फुले की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। वही इस अवसर पर सुखदेव सिंह ने कहा कि तमाम उम्र मैने इन्ही लोगो के साथ मिलजुलकर जाडे, गर्मी, बरसात मे किसानी व पशुपालकी किया है। वही इन लोगो का मुझ पर पूरा अधिकार है और जरूरत पर काम आना मेरा धर्म-कर्म। वही इस आयोजन मे बड़ी संख्या मे उपस्थित कमजोर, असहाय, लाचार जरूरतमंद वृद्ध-वृद्धा लोगो के साथ-साथ अपार्टमेंट के सुरक्षा गार्ड व महिला कामगारो को भी कंबल वितरण किया गया। वही इस जानलेवा कड़ाके की ठंड मे उपस्थित ऐतवरिया देवी, मीना देवी, सीता देवी, पार्वती देवी, रामधरिया देवी, कलावती देवी, सुशीला देवी, आदी वृद्ध महिलाओ एवं पुरुषो ने कंबल ग्रहण कर वयोवृद्ध समाजसेवी सुखदेव सिंह को कोटी-कोटी धन्यवाद दिया और कहा कि समाजसेवी सुखदेव सिंह प्रत्येक वर्ष ठंडी के मौसम मे नि:स्वार्थ भाव से कंबल वितरित करते हैं। ईश्वर इन्हे हमेशा स्वस्थ व दीर्घायु रखें। इस आयोजन मे मुकेश सिंह, विजय सिंह, मुकुल कुमार, विनय कुमार, हरीजी, प्रेमचंद कुमार, अरुण पासवान, पारस पासवान ने काफी सक्रिय भूमिका का निर्वहन किया।

About Post Author

You may have missed